जड़ी-बूटी की तलाश में गया व्यक्ति 150 मीटर खाई में गिरा : शव बरामद

by

 रोहित जसवाल । चिंतपूर्णी  :  चिन्तपूर्णी पुलिस थाने के तहत सारडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और सीडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव निकाला गया। नंद लाल पुत्र लक्ष्मी चंद, ग्राम बंदबख्शी (कन्यारी), डाकघर दलोह, तहसील अंब का निवासी था। वह रविवार को जड़ी बूटियों की तलाश में जंगल में गया था, लेकिन शाम तक घर न लौटने पर रविवार शाम 7 बजे के करीब उसकी पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी।

वहीं, शाम 7.17 बजे यह सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को कंट्रोल रूम शिमला से मिली। पता चला कि 150 फीट गहरी खाई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति गिर गया है। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। वहीं दमकल विभाग की स्थानीय इकाई को भी मौके पर बुलाया गया। दुर्गम इलाके और अंधेरे के कारण तीन घंटे के प्रयास के बाद रात लगभग 11:00 बजे बचाव अभियान रोक दिया गया। सुबह के लिए एसडीआरएफ इकाई से संपर्क किया गया।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल थाना चिंतपूर्णी के साथ सुबह लगभग 8:00 बजे मौके पर पहुंचे। सुबह 8:30 बजे एसडीआरएफ एनआर कांगड़ा द्वारा बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया और सुबह लगभग 11:00 बजे चेक डैम के कीचड़ वाले पानी में 150 फीट गहरी खाई से शव बरामद किया गया। अंदेशा लगाया जा रहा है उक्त व्यक्ति शाम के समय औषधीय जड़ी-बूटियां इकट्ठा करने के प्रयास में खाई में गिर गया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्योति मल्होत्रा की कॉल डिटेल से नया खुलासा…वृंदावन पहुंची सेना पुलिस, उस युवक की तलाश .. जिसके संपर्क में थी वो

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में वृंदावन से कनेक्शन सामने आया है। वह वृंदावन के एक युवक से लगातार संपर्क में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर : स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तो स्कूटी चालक के ऊपर से टायर निकला, मौके पर ही मौत 

गढ़शंकर |  गढ़शंकर शहर के बीच बंगा चौंक में ट्रक दुआरा स्कूटी को टक्कर मारने से स्कूटी चालक के गिर गया और ट्रक का टायर उप्पर से निकल गया। जिससे स्कूटी चालक की मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लुहणू मैदान में अंडर-19 इंडियन वुमेन चैलेंजर कप का आगाज : डीसी किरण भड़ाना ने बेल रिंगिंग सेरेमनी के साथ किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 अक्टूबर। लुहणू क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को अंडर-19 इंडियन वुमेन चैलेंजर कप-2026 का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त बिलासपुर किरण भड़ाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बेल रिंगिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग और शिमला शहरी विस क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित

शिमला 31 मार्च – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत कम मतदाता मतदान दर वाले मतदान केंद्र बारूबाग थानेधार में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!