जत्थेदार द्वारा सिख कौम को संदेश : देश के विभाजन के समय मारे गए पंजाबियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

by

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी द्वारा सिख कौम को संदेश
अमृतसर;10 अगस्त :
75 सालों के बाद पहली बार देश के विभाजन में मारे गए 10 लाख पंजाबियों को अकाल तख्त साहिब में श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी। बता दें कि 16 अगस्त को अकाल तख्त साहिब में देश के विभाजन में मारे गए पंजाबियों की याद में की जा रही अरदास का विशेष स्वागत किया गया है।
इस संबंधी 14 अगस्त को अखंड पाठ आरंभ किए जाएंगे तथा 16 अगस्त को समापन के मौके पर सामूहिक अरदास की जाएगी। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत द्वारा यह जानकारी दी गई। उन्होंने इस संबंधी सिख कौम के नाम संदेश जारी करते हुए देश-विदेश में बस रहे सिखों को देश के विभाजन के समय मारे गए पंजाबियों की याद में 10 तथा 16 अगस्त तक मूल मंत्र तथा जपुजी साहिब जी के पाठ करने के लिए कहा।
इस दौरान उन्होंने 16 अगस्त तक अपने धार्मिक स्थानों पर प्रार्थना करें। देश वितरण के समय हिंसा का शिकार हुए लोगों की याद में सामूहिक अरदास करने के फैसले भी विभिन्न संगठनों तथा नेताओं द्वारा सराहना की जा रही है।
फोकलोर रिसर्च अकादमी के अध्यक्ष रमेश यादव, महासचिव सतीश, वित्त सचिव हरजीत सरकारिया, कमल गिल, हरजिन्द्र कौर कंग, कर्मजीत कौर जस्सल, हिंद-पाक दोसीत मंच के अध्यक्ष साइदा हमीद, महासचिव सतनाम माणक, प्रगतिशील लेखक संघ कुल हिंद के महासचिव डा. सुखदेव सिंह सिरसा, पंजाब प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव सुरजीत सिंह जज्ज ने सांझे बयान में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के फैसले का स्वागत किया।
इसी तरह केंद्रीय पंजाबी लेखक संघ के सचिव दीप देवेन्द्र सिंह, खालसा कालेज अमृतसर के प्रिंसिपल डा. महल सिंह, नाटककार केवल धालीवाल, डा. आत्म रंधावा, डा. इकबाल कौर सोंध, हरजीत सिंह संधू समेत कई नेताओं द्वारा जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के फैसले की सराहना की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैंड पूलिंग पर विधायक से जवाब मांगा जबाव : 5 किसानों को भेज दिया जेल

फतेहगढ़ साहिब। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के सदस्य बस्सी पठाना के गांव अब्दुल्लापुर में शुक्रवार को विधायक रुपिन्द्र सिंह हैप्पी से लैंड पूलिंग को लेकर सवाल करने जा रहे थे, लेकिन इससे पहले...
article-image
पंजाब

डा. विशेष लंब के देहांत के बाद शहर में शोक

गढ़शंकर: वीके अस्पताल गढ़शंकर के संचालक डा. विशेष लंब (72 वर्ष) का सुवह दस वजे देहांत हो गया। जिससे पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई। उनके पुत्र डा. राघव लंब ने बताया...
article-image
पंजाब

सौतेली बहन के साथ करता था रेप -20 साल की कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना जिले की एक स्थानीय अदालत ने अपनी सौतेली बहन का यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स को दोषी पाया और 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टाग्राम से युवाओं को फंसा रहा शहजाद भट्टी मॉड्यूल: स्पेशल सेल ने बदला ट्रैप

नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसका मोहरा बने पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी माॅड्यूल की साजिशें इस समय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। देश में आतंकी वारदात कराने...
Translate »
error: Content is protected !!