जनवरी में मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग कर चुका था लॉरेंस गैंग : एडीजीपी प्रमोद बान

by

हत्या में एके सीरीज के हथियार इस्तेमाल किए गए
चंडीगढ़ :
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान वीरवार को खुलासा किया कि जनवरी में ही मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग थी। इसका मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस था। लॉरेंस ने पूरी प्लानिंग की। जिसे उसके भाई अनमोल, कनाडा बैठे साथी गोल्डी बराड़ और भांजे सचिन थापन ने अंजाम दिया।
हालांकि, उस वक्त यह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। यही नहीं, लॉरेंस ने फर्जी पासपोर्ट पर अपने भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को विदेश भेज दिया ताकि हत्या के बाद वह पुलिस के हत्थे न चढ़ें।
एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि शार्पशूटर्स 25 मई को ही मानसा पहुंच चुके थे। वह तभी से मूसेवाला की हत्या के लिए मौका तलाश रहे थे। उन्होंने 27 मई को भी कोशिश की थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि क मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा का कत्ल ही हत्या की वजह बना। गैंगस्टर लॉरेंस को शक था कि मिड्डूखेड़ा के कत्ल में मूसेवाला का हाथ है। मिड्डूखेड़ा लॉरेंस का कॉलेज फ्रेंड था। मिड्डूखेड़ा के कत्ल के बाद से ही बदला लेने के लिए लॉरेंस ने पूरी साजिश रची। उन्होंने बताया कि मूसेवाला की हत्या में पिस्टल और एके सीरीज के हथियार इस्तेमाल हुए हैं। उन्होंने एएन 94 के इस्तेमाल को नकार दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के पकड़े शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी से भी पंजाब पुलिस पूछताछ करेगी।
केकड़ा और निक्कू ने मूसेवाला की रेकी की
संदीप केकड़ा और निक्कू ने 29 मई को मूसेवाला की रेकी की। यह दोनों मूसेवाला के घर गए थे। इन्होंने मूसेवाला के साथ सेल्फी ली। फिर वीडियो कॉल कर गोल्डी बराड़ और सचिन थापन को मूसेवाला के बारे में जानकारी दी। मूसेवाला के बिना सिक्योरिटी थार जीप से जाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बाइक से कुछ दूर तक थार का पीछा किया। आगे रोड पर कोरोला और बोलेरो में शार्प शूटर्स मौजूद थे। उन्हें इशारा करने के बाद दोनों वहां से निकल गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निहंग सिंह की गिद्दड़बाहा में पीट-पीटकर हत्या

मुक्तसर : गिद्दड़बाहा इलाके में बीती रात अज्ञात लोगों ने लंगर छकाने वाले एक निहंग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हुस्नर निवासी निहंग जसवीर सिंह बागा गिद्दड़बाहा के मलोट रोड पर एक झोपड़ी बनाकर...
article-image
पंजाब

कोरोना पॉजिटिव हुए डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी : मंत्री बैंस और अनमोल गगन पहले आ चुके पॉजिटिव

चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के बाद पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान और अब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को एहतियात बरतने...
article-image
पंजाब

युवाओं को मतदान के लिए जागरुक करने में कैंपस अंबेसडरों की अहम भूमिका: अपनीत रियात

होशियारपुर, 28 जनवरी: कॉफी विद् डी.ई.ओ. प्रोग्राम के माध्यम के अंतर्गत आज डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने कैंपस अंबेसडरों व स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें विधान सभा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में योग दिवस मनाया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शारीरिक शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!