जबरन वसूली मामले में केंद्रीय मंत्री बिट्टू के करीबी गिरफ्तार

by
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक करीबी सहयोगी को पंजाब में जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव राजा पर स्थानीय उद्योगपति से 30 लाख रुपये की जबरन वसूली का प्रयास करने का आरोप है।
राजा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिट्टू ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों हार का सामना कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) अब पंजाब में बदले की राजनीति में लिप्त है। पंजाब की सत्ता ‘आप’ के पास है। बिट्टू ने कहा, ”मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि वह मेरे मित्र और प्रतिष्ठित उद्योगपति राजीव राजा जैसे व्यक्तियों को निशाना बनाने से बचें। अब उन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया जा रहा है।”
भाजपा नेता ने कहा, ”यह स्पष्ट रूप से दिल्ली में ‘आप’ की हार का बदला लेने की कार्रवाई है। अगर मान में हिम्मत है तो उन्हें छोटे कार्यकर्ताओं को परेशान करने के बजाय मुझे गिरफ्तार करना चाहिए।” बिट्टू के 2024 में भाजपा में शामिल होने के बाद राजा ने युवा कांग्रेस छोड़ दी थी और अब वह किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर में गुरमति क्विज मुकाबले आयोजित 

गढ़शंकर, 25 दिसंबर : डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे, माता गुजर कौर तथा अन्य शहीदों को समर्पित गुरमति क्विज मुकाबला करवाया गया। भाई सतनाम...
article-image
पंजाब

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पुलिस ने चालान काटे

गढ़शंकर 5 दिसंबर । थाना गढ़शंकर की पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं। इसके मद्देनजर आज ट्रैफिक प्रभारी एएसआई रणजीत सिंह के...
article-image
पंजाब

जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बवाल, किसानों ने ट्रक और ट्रॉलियों से हाईवे किया जाम

श्रीहरगोबिंदपुर साहिब। हलका श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के अधीन आते गांव चीमा खुड्डी में जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी और किसान आमने-सामने हो गए। हालांकि किसानों को एडीसी गुरदासपुर, एसडीएम डेरा बाबा...
article-image
पंजाब

प्रदेश सरकार माइनिंग के लिए कारगर नीति शीघ्र लागू करे : सतीश कुमार सोनी

कंस्ट्रक्शन सामग्री महंगी होने से निर्माणकार्य रुके गढ़संकर :  प्रदेश सरकार द्वारा माइनिंग रोकने के लिए चलाई गई मुहिम जमीनी कटाव को रोकने के लिए जरुरी है परंतु कारगर योजना के अभाव से माइनिंग...
Translate »
error: Content is protected !!