जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में जारी मुठभेड़ : जवानों ने पाकिस्तानी जैश के आतंकवादियों को घेर रखा, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

by

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर

एएम नाथ। जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी मिल रही है कि किश्तवाड़ के सिंगपोरा इलाके में सेना और आतंकियों में मुठभेड़ चल रही है। सेना के इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल जवान भी संयुक्त रूप से शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि जिन आतंकियों की घेराबंदी की गई है, वे पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद समूह के आतंकी हैं। फिलहाल ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी है। आतंकियों की हर गोली का सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जल्द ही सेना को इस ऑपरेशन में कामयाबी मिलेगी। अपडेट का इंतजार है।
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की बहुत पैनी नजर है। आतंकियो को उनके नापाक मंसूबों के साथ ही कुचल दिया जा रहा है। लेकिन आतंकी अपनी नापाक हरकतों से फिर भी बाज नहीं आ रहे। हालांकि हमारी सेना भी इन्हें हर बार सबक सिखाने के तैयार है। दरअसल आतंकियों का मकसद है कि, सेना और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए घाटी को दहलाया जाए और फिर भारत के अन्य हिस्सों में घुसकर दहशत फैलाई जाए। लेकिन सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके इरादों को नाकाम कर दे रहे हैं।
———————–
घाटी में अब तक कई आतंकी ढेर

जहां पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में 100 से ज्यादा आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया तो वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चलाया जा रहा है। आतंकियों के खात्मे का सिलिसला जारी है। पिछले कुछ ही दिनों में भारतीय सेना ने कई आतंकियों को ढेर किया है। सेना आतंकियों पर काल बनकर टूट रही है। हालांकि, अपने जवानों की शहादत भी हुई है। लेकिन सेना ने फैसला कर लिया है कि अब जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से साफ कर देना है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेस और पुलिस तीनों की संयुक्त कार्रवाई देखी जा रही है।
————————
बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जा रहे

इन दिनों इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे जा रहे हैं। कल तीसरी बार सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई। जो लगभग 5 मिनट तक मंडराता रहा और फिर पाकिस्तानी सीमा में लौट गया। सिक्योरिटी एजेंसियों ने इस घटना पर ध्यान दिया है और IB पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इससे पहले दो बार कई पाकिस्तानी ड्रोन बॉर्डर पर उड़ते देखे गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया था और भारतीय सेना ने गोलीबारी की थी। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी ड्रोन्स की यह गतिविधि सीमा पार से निगरानी या किसी संदिग्ध उद्देश्य से की जा रही हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र मास मेले के लिए सजा बाबा बालक नाथ मंदिर

दियोटसिद्ध 13 मार्च :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो जाएंगे। पूरा महीने तक चलने वाले इस मेले के लिए सभी...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में सियासी हलचल, अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का हुआ ऐलान, अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर

माघी मेला कॉन्फ्रेंस के दौरान खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की. इस मंच पर जयकारों के बीच पार्टी का नाम “अकाली दल (पंजाब का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी : IAS पत्नी सीएम के साथ जापान दौरे पर

चंडीगढ़ : हरियाणा के एडीजीपी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उनके घर में ही उनका शव पाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर...
article-image
पंजाब

8 गिरफ्तार – आपत्तिजनक वीडियो बना करते थे ब्लैकमेल : हनी ट्रैप कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़

श्री मुक्तसर साहिब। जिला पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए पैसे ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपितों को नामजद कर छह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो महिलाएं...
Translate »
error: Content is protected !!