जयराम ठाकुर ने पीएमजीएसवाय के चौथे फेज में पुरानी सड़कों की मुरम्मत करने की स्वीकृति देने पर केंद्र सरकार का जताया आभार 

by
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में नई सड़कों के साथ पुरानी खराब सड़कों की मेटलिंग को स्वीकृति देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश भर में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की फिर से मुरम्मत हो सकेगी। केंद्र सरकार की इस उदारता का सर्वाधिक फायदा आपदा के कारण बर्बाद हुए क्षेत्रों को होगा। हिमाचल की चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार की इस स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हार्दिक आभार जताया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिसंबर तक गेहूं की फसल का बीमा करवा सकते हैं हमीरपुर के किसान : संयुक्त निदेशक डॉ. पवन शर्मा

हमीरपुर 29 नवंबर। प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि इत्यादि से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ रबी सीजन 2023-24...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प मूल्यांकन कार्यक्रम में सिविल अस्पताल अंब ने हासिल किया दूसरा स्थान – सीएमओ

ऊना : 6 अगस्त: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 का कायाकल्प मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिया गया है सिविल अस्पताल अंब ने प्रदेश भर...
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की Heart Attack से मौत

भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। हरी ओम वर्मा, पुत्र मदन लाल वर्मा, हाउस नंबर-449 गोबिंद नगर नया गांव, तहसील खरड़, जिला मोहाली,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नहीं गिराया जाएगा मंडी में मस्जिद का ‘अवैध’ हिस्सा’ : कोर्ट ने लगाई रोक

एएम नाथ। मंडी :  हमारे भारत देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने भीतर कई रहस्य को समेटे हुए हैं। ऐसे में आज हम आप लोगों को इस लेख में एक ऐसे ही...
Translate »
error: Content is protected !!