जयराम ठाकुर ने लोगों से मांगी मदद – सड़कें खोलने के लिए मशीनें भेजो…तेल खर्च हम देंगे

by

एएम नाथ । सराज : आपदा के 18 दिन बीत जाने के बाद भी सराज क्षेत्र की बहुत सी सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के प्रयास अभी मुख्य सड़कों पर जारी हैं। जबकि गांवों के लिए जाने वाले कई संपर्क मार्ग अभी तक बंद पड़े हुए हैं, जिस कारण ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं।

अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को मदद की गुहार लगानी पड़ी है। जयराम ठाकुर ने ऐसे सभी लोगों से मदद की अपील की है जिनके पास पोकलेन और जेसीबी जैसी मशीनों के अलावा टिपर भी हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि लोग इच्छानुसार अपनी मशीनों और टिपरों को सराज में मदद के लिए भेज सकते हैं। यहां पर मशीनों को चलाने के लिए जो भी तेल खर्च आएगा उसे उनकी तरफ से अदा किया जाएगा। लेकिन इसके अलावा वे और कोई अदायगी नहीं कर पाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब की फसल पककर तैयार है और उसे मंडियों में भिजवाना जरूरी है। सड़कें बंद होने के कारण यह कार्य करने में देरी हो रही है। वहीं सड़कों के न खुलने से गांवों तक बिजली-पानी की सप्लाई में भी लंबा समय लग रहा है। यदि सड़कें खुल जाएंगी तो गांवों तक सारी सुविधाओं को पहुंचाना आसान हो जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कोकोवाल के जंगलों से पंचायत की जमीन से लकड़ी चोरी : कोकोवाल गुज्जरां के सरपंच ने लकड़ी चोरों द्वारा काटी गई लकड़ियों को अपने कब्जे में लिया, वन विभाग के अधिकारी मामले से अनजान।

गढ़शंकर, 28 जुलाई : एक तरफ सरकार सरकारी जमीनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लकड़ी माफिया गढ़शंकर के बीत इलाके के...
article-image
पंजाब

मां-बेटों ने घर में ही शराब फैक्टरी दी खोल : ड्रम और तीन हजार लीटर शराब बरामद

जगरांव : लुधियाना के जगरांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में ही शराब की अवैध फैक्टरी चल रही थी। एक महिला और उसके दो बेटे इस फैक्टरी...
article-image
पंजाब

दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी लग्जरी वाल्वो बस : होशियारपुर बस स्टैंड से रोजाना सुबह 6:40 बजे

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है पंजाब सरकार की लग्जरी वाल्वो बस सेवा: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!