जल भराव वालेे गांवों में ट्रैक्टर पर जाकर DC व SSP ने लिया स्थिति का जायजा : बाढ़ प्रभावित गांवों से 600 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

by

जिले में पहुंच चुकी है एन.डी.आर.एफ व एस.डी.आर.एफ की टीमें, विधायक जसवीर गिल के साथ गांव मियाणी का भी किया दौरा
ब्यास दरिया के साथ लगते गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की
मुश्किल के समय में जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रुम के फोन नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क
होशियारपुर, 15 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण पौंगडैम के कैचमेंट एरिया में पानी बहुत ज्यादा आ गया है, जिस कारण पौंग डैम से धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पौंग डैम से और भी पानी छोड़ा जा सकता है, इस लिए ब्यास दरिया के किनारे वाले गांवों को खाली करवा कर सुरक्षित गांवों में भेजा जा रहा है। वे आज मुकेरियां के गांव महिताबपुर, मंझपुर, लाडपुर, सिंबली, नौशहरा व टांडा के गांव मियाणी का दौरा करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। टांडा के गांव मियाणी के दौरे के दौरान उनके साथ विधायक जसवीर सिंह राजा गिल भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने ट्रैक्टर पर बैठ कर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया व स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले में एन.डी.आर.एफ व एस.डी.आर.एफ की टीमें पहुंच चुकी है और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज बाढ़ प्रभावित गांवों से 600 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि ब्यास दरिया से लगते गांवों में पानी आ गया है और एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ व एन.जी.ओ बाबा दीप सिंह सेवा दल गढ़दीवाला के सहयोग से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जल भराव वाले गांवों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे गांव छोडक़र सुरक्षित स्थानों व जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए रिलीफ कैंप जिनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भंगाला, गुरुद्वारा अटलगढ़ में जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिला वासियों के जान-माल की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या जानकारी हासिल करने के लिए जिला व तहसील स्तर पर बनाए गए बाढ़ कंट्रोल रुम के नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं और लोगों की किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अब टीमें बनाकर प्रभावित हुए इलाकों में राहत कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के पानी के कारण प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रुम स्थापित कर लोगों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से गांवों में जे.सी.बी मशीने, ट्रैक्टर ट्रालियां, मैडिकल टीमें तैनात कर दी गई है। उन्होंने जिला वासियों को सावधानी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि वे डैम, दरिया, नहर, खड्डों व नीचले इलाकों से दूर रहे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित गांवों पट्टी नवां घर का राहत कैंप सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरियाना, गांव बेला सरियाना, पट्टी रामनगर व तलवाड़ा का राहत कैंप सरकारी हाई स्कूल गेरा, गांव मोतला, महिताबपुर, हलेड़ जर्नादन, कोलियां, हलेड़ा दलपत का राहत कैंप कम्यूनिटी हाल हरसे मानसर में स्थापित किया गया।
बाढ़ संबंधी परेशानी आने पर कंट्रोल रुम के नंबरों पर करें संपर्क
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला व तहसील स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जो कि सातों दिन 24 घंटे कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रुम जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कार्यालय डिप्टी कमिश्नर, कमरा नंबर 138 में बनाया गया है और जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रुम का टेलीफोन नंबर 01882-220412 है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जिसमें तहसील होशियारपुर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय होशियारपुर में बनाया गया है, जिसका टेलीफोन नंबर 01882-244175, तहसील गढ़शंकर का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय गढ़शंकर में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01884-282026, तहसील दसूहा का कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय दसूहा में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-506268 व तहसील मुकेरियां कंट्रोल रुम तहसील कार्यालय मुकेरियां में बनाया गया है, जिसका फोन नंबर 01883-244310 है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में बरसातों के दौरान बाढ़ की कोई सूचना मिलती है तो वे स्थापित किए गए इन कंट्रोल रुमों पर इसकी सूचना तुरंत दें। इसके अलावा बाढ़ संबंधी कोई सूचना लेनी हो तब भी उक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों तक शिमला में नेशनल हाईवे पर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण पर केंद्र सरकार सख्त

एएम नाथ।  शिमला । केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है, जो चीन शासित तिब्बत की सीमा के करीब के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। केंद्र...
पंजाब

नाबालिगा को बहला फुसला कर भगाने के ले जाने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिगा की बहला फुसला कर भगाने के मामले में एक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस को बज्जी नाथ पुत्र गूंमीया निवासी पद्दी सूरा सिंह ने दी शिकायत में...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद खन्ना ने तलवाड़ा विजिट का निमंत्रण आवास एवं विद्युत केन्द्री मंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिया

होशियारपुर 4 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय आवास एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें तलवाड़ा की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उन्हें तलवाड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!