जल शक्ति केंद्र ने मनाया विश्व मिट्टी दिवस : ज्यादा उत्पादन के लिए मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक खादें डाली जा रही -डा. विक्रम वर्मा

by

होशियारपुर, 06 दिसंबर:
जल शक्ति केंद्र होशियारपुर व पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट की ओर से लुधियाणा ब्रैवरेजिज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से गांव मन्नण में ‘विश्व मिट्टी दिवस’ संबंधी समागम करवाया गया। इस दौरान इलाके के किसानों को फोर्स ट्रस्ट की ओर से विश्व मिट्टी दिवस की महत्ता व फोर्स ट्रस्ट की ओर से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बागवानी प्रयोगशाला होशियारपुर के इंचार्ज व मिट्टी परीक्षण माहिर डा. विक्रम वर्मा समागम में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इसी तरह सेवामुक्त डिप्टी डायरेक्टर कृषि डा. चमन लाल वशिष्ट, सरपंच सुरिंदर सिंह बरियाणा ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
समागम को संबोधित करते हुए मुख्य मेहमान डा. विक्रम वर्मा ने किसानों को बताया कि आधुनिक खेल में लगातार रासायनिक व कीटनाशकों के प्रयोग ने मिट्टी की गुणवत्ता को कम किया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा उत्पादन के लिए मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक खादें डाली जा रही हैं, जिससे बहुत से किसान अपने खेत की मिट्टी को गैरउपजाऊ बना रहे हैं। मिट्टी को उपजाऊ बनाने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, आयरन, वीजा व कापर की उपजाऊ मात्रा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन जीवन तत्वों को पूरा करने के लिए मिट्टी में गोबर की खाद, कंपोस्ट खाद या हरी खाद का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने गांव में लिए गए मिट्टी के नमूनों के नतीजों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पानी सुरक्षित गांवों में नई तकनीक बैड सिस्टम द्वारा कृषि के तरीके अपनाए गए हैं।
इस दौरान समूह प्रतिनिधियों ने अपने -अपने विभागों की अलग-अलग स्कीमों व कृषि के अलग-अलग ढंगों के बारे में जानकारी सांझी की। इस मौके पर सरकारी हाई स्कूल बहादुरपुर के विद्यार्थियों का भूमि सरंक्षण संबंधी भाषण मुकाबला करवाया गया, जिसमें गुरप्रीत ने पहला व साधना ने दूसरा स्थान हासिल किया। फोर्स की ओर से विजेता विद्यार्थियों को मैडल व ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

31 अक्टूबर तक संपत्ति कर जमा करने पर ब्याज और जुर्माने में 50 प्रतिशत की छूट

शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे संपत्ति कर काउंटर होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : नगर निगम आयुक्त ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग ने जनता को संपत्ति कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 लोगों की मौत का वीडियो वायरल : कांगो में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा

कांगो :  आफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 78 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। ये हादसा कांगो में किवु झील में एक नाव के...
article-image
पंजाब

35 वर्ष की बेदाग सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त : लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी

होशियारपुर, 30 सितंबर : जिला लोक संपर्क कार्यालय होशियारपुर में तैनात स्टेज मास्टर सूरज मोहन विभाग में लगभग 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए, जिनके सम्मान में एक शानदार...
article-image
पंजाब

भूकंप और अग्निकांड जैसे आपदा परिदृश्यों पर आधारित होगा अभ्यास – विपिन ठाकुर

राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर ऊना में बैठक आयोजित ऊना, 5 जून। तहसीलदार ऊना विपिन ठाकुर ने 6 जून को उपमंडल ऊना में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय मेगा...
Translate »
error: Content is protected !!