जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

by

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जल शक्ति अभियान – कैच द रेन और पर्वत धारा इस योजना के मुख्य क्रियाकलाप हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश स्तर पर एक व्यापक कार्य योजना बनाई जा रही है और जिसके अंतर्गत ऊना जिला में योजना के तहत क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों और उनकी प्रगति की निगरानी के लिए समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला मुख्यालय पर जल शक्ति केन्द्र स्थापित किए जाएंगे जहां जल पर आधारित सूचनाआं का संग्रह होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जल स्रोतों के निकट अतिक्रमण हटाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत आने वाले अधिकतम कार्य मनरेगा योजना के तहत करवाए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत करवाए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य योजना अनुसार हों। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर गतिविधियों के लिए पंचायतों को पंद्रहवें वित्तायोग के तहत दी जाने वाले ग्रांट का प्रयोग किया जा सकता है।
उन्होंने जिला के सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत घरों, स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य कार्यालयों को वर्षा जल संग्रहण ढांचे बनाने की दिशा में उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान, होशियार सिंह व अश्वनी बंसल, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, सहायक अभियंता होशियार सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक के MD पंकज सूद के कार्यकाल पर उठे सवाल, वाहन से TA/DA तक जांच की मांग

बैंक वाहन के उपयोग, नई इनोवा की खरीद और आउटसोर्स कर्मचारी की तैनाती पर उठे सवाल एक्स-ग्रेशिया व ₹1.43 लाख TA/DA भुगतान की स्वतंत्र जांच की उठी आवाज एएम नाथ। सोलन :  जोगिंद्रा केंद्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुल्हन को शादी से पहले भगा ले गई उसकी सहेली : समलैंगिक रिश्ते का अनोखा मामला

तरनतारन : पंजाब के तरन तारन जिले से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इस मामले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंकाया है, बल्कि परिवार को भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बढ़ाया 1 साल का कार्यकाल : डॉक्टर देवेंद्र की M.O के पद पर हुई तैनाती

एएम नाथ। चम्बा  :  मेडिकल कॉलेज चंबा में कार्यरत डॉक्टर देवेंद्र कुमार का हिमाचल सरकार ने रिटायरमेंट के बाद 1 साल के कार्यकाल को बढ़ाया है। मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टर देवेंद्र मेडिकल ऑफिसर...
Translate »
error: Content is protected !!