जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक : साल भर की जाने वाली गतिविधियों और छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों पर चर्चा हुई

by

होशियारपुर, 18 अगस्त:
आज जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सहायक  कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर व्योम भारद्वाज ने की। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजू दुग्गल ने विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताकर सभी का स्वागत किया।
जिले के संबंधित विभागों के उपस्थित अधिकारियों के साथ वर्ष भर किये जाने वाली गतिविधियों एवं छात्र-छात्राओं के कल्याण हेतु किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गयी तथा सभी से रचनात्मक सुझाव मांगे गये। तत्पश्चात सहायक कमिश्नर द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किये गये।
नीम, बरगद, पीपल की त्रिवेणी लगाई गई। मानद कैप्टन लाल सिंह ने हमेशा की तरह इस बार भी पौधे और सजावटी लताएं उपहार में दीं। सहायक कमिश्नर ने शैक्षणिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, साइंस पार्क, थिएटर वर्कशॉप, मेस, किचन, खेल के मैदान और हॉस्टल को देखने के बाद प्रिंसिपल, शिक्षकों और छात्रों की सराहना की और छात्रों को देश और दुनिया के अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। संजीव भुल्लर ने सभी का धन्यवाद किया।
इस बैठक में जिला एलीमैंटरी  शिक्षा अधिकारी इंजी: संजीव गौतम, उप जिला सैकंडरी शिक्षा अधिकारी धीरज शर्मा, एस. एम. ओ हारटा बदला डॉ. मनप्रीत बैंस, जिला परिषद से विकास शर्मा, एक्सियन पी. डब्ल्यू डी अश्वनी शर्मा, राजीव शर्मा पीडब्ल्यूडी, प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल फलाही मृदुला शर्मा, मानद कैप्टन लाल सिंह सेना मेडल वीरता पुरस्कार विजेता समाज सेवक, कमलजीत कौर, शालिनी शर्मा, जशकरण सिंह, संजीव भुल्लर, दीपिका शर्मा, सीता राम बंसल, चंचल सिंह, रविंदर सिंह, कमलजीत कौर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर टाटा ऐस चढ़ी : एक की मौत व तीन गंभीर घायल

गढ़शंकर : 16 जुलाई: मुख्य मार्ग चंड़ीगढ़- होशियरपुर पर गांव सतनौर के पास सड़क किनारे कच्ची जगह पर बैठे लोगों पर टाटा ऐस चढऩे से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर...
article-image
पंजाब , समाचार

9 तस्कर ग्रिफ्तार, 22 किलोग्राम अफीम बरामद : पुलिस ने की सप्लाई लाइन ब्रेक – दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठन और 6 कस्टम अधिकारी नामजद

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 22 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार...
article-image
पंजाब

38 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, 1 फरार…मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 8 जून : गढ़शंकर पुलिस ने तीन लोग अमरीक सिंह उर्फ मीका पुत्र इंदर सिंह, परमजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह ब हरमेश कुमार उर्फ लाला पुत्र महिंदर पाल निवासी बीरमपुर को 38 ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!