जवाहर पार्क सुंदरनगर में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस : वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच केंद्र

by
सुंदरनगर, 06 जनवरी :   सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ उपमंडल स्तरीय 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा| इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा 26 जनवरी प्रातः 11 बजे जवाहर पार्क सुंदरनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगें| गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुंदरनगर ने सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिम्मेदारियां सौंपी तथा तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिये|
उन्होंने बताया कि गणतंत्र के इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम पुलिस, पूर्व सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस इत्यादि दलों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद सुंदरनगर वासियों को अपना संदेश देंगे| समारोह में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा| इस अवसर पर ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने गत वर्ष में आई प्राकृतिक आपदा से उभरने में अपना सहयोग प्रदान किया है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा विशेष व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। इस वर्ष 26 जनवरी को स्वास्थ्य जांच केंद्र भी स्थापित किया जाएगा जहां वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवा सकेंगे।
बैठक में तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा, बीडीओ सुंदरनगर विवेक चौहान, व्यापार मंडल सुंदरनगर से लेखराज, स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे|
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेहन बाजार में बाहरी लोगों के व्यापार को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एएम नाथ। फतेहपुर।  रेहन बाजार में स्थानीय दुकानदारों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल रेहन ने अध्यक्ष चेतन चम्बियाल की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान व्यापार मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने सर्दियों और सूखे से निपटने की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊना जिले में सर्दियों और सूखे से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का व्यापक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का है प्रतीक – कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में समीक्षा बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!