जस्सोवाल में शरारती तत्वों ने नाड़ को आग लगाई, ढाई एकड़ नाड़ जलकर राख

by
गढ़शंकर, 23 अप्रैल : स्थानीय नगर पालिका के जस्सोवाल गांव में कल अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाड़ में आग लगाने का मामला सामने आया। जस्सोवाल निवासी सुखदीप सिंह पुत्र हरभजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल हमने अपने खेतों से गेहूं की कटाई मशीन से की थी और कटाई के बाद बची हुई नाड़ से तूड़ी बनानी थी। तभी शरारती तत्वों ने आग लगा दी। लोगों, किसानों, मित्रों और दोस्तों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। सुखदीप सिंह ने बताया कि इतनी मुशक्कत के बावजूद हमारी ढाई एकड़ नाड़ जलकर नष्ट हो गई और हमें भारी नुकसान हुआ है। अब हमें तूड़ी महंगे दामों पर खरीदनी पड़ेगी। सुखदीप सिंह और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से संपर्क कर मांग की कि आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ा जाए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर के वायरल जेल वीडियो का मामला : होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल सहित 11 गिरफ्तार

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर स्थित केंद्रीय जेल के भीतर से एक गैंगस्टर द्वारा बनाए गए कथित वायरल वीडियो से जुड़ी जांच के सिलसिले में जेल के अतिरिक्त अधीक्षक, एक वार्डर और 10 अन्य...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौमांस होने की आशंका से क्षेत्र में हलचल : ढकोली पुलिस ने एक ट्रक को रोककर अपने कब्जे में लिया

पुनीत महाजन। चंडीगढ़/जीरकपुर, 4 जून। सनौली गांव के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब ढकोली पुलिस ने एक ट्रक को रोककर अपने कब्जे में लिया, जिसमें बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस होने की...
article-image
पंजाब

Special on retirement of DIG

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 After primary education from Golden Senior Secondary School Gurdaspur, Rakesh Kaushal received higher education and joined the police and during his duty tenure, Mr. Rakesh Kaushal provided his services in the...
Translate »
error: Content is protected !!