ज़िला के चार संपर्क मार्गों को एफसीए की अनुमति प्रदान— DC अपूर्व देवगन

by
एफसीए अनुमति मामलों को प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जा रही गति
एएम नाथ।   चंबा ,18 जनवरी :    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि ज़िला में कार्यान्वित होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों को प्राथमिकता के आधार पर गति प्रदान की जा रही है।  इसके लिए प्रत्येक माह में विशेष बैठकों का आयोजन कर लंबित मामलों का समाधान सुनिश्चित बनाया जा रहा है ।
उपायुक्त ने यह जानकारी आज एफसीए के तहत प्रगति को लेकर आयोजित बैठक के उपरांत दी ।
उपायुक्त ने बताया कि इसी क्रम की निरंतरता में वन मंडल चंबा, चुराह और डलहौजी के तहत चार सड़क परियोजनाओं को अनुमति प्रदान की गई है ।
इन सड़क परियोजनाओं में वन मंडल चंबा और लोक निर्माण मंडल तीसा के तहत के तहत कियाणी-बगोड़ी- शक्ति  देहरा-टिकरी संपर्क मार्ग को हमलागला की ओर से 5.48 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) के तहत अनुमति प्रदान की गई है ।  इसी तरह वन मंडल चुराह और लोक निर्माण मंडल सलूणी के अंतर्गत संपर्क मार्ग सलूणी- किलोड़ और हाथिनी- बिन्ना शामिल है।
उन्होंने बताया कि वन मंडल और लोक निर्माण मंडल डलहौजी के तहत दाबला डंगा- छम्बर संपर्क मार्ग को भी सैद्धांतिक अनुमति प्रदान की गई है ।बैठक में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी नवनिर्वाचित जिला परिषद् की प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित जिला परिषद् अध्यक्षा ने पेश किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माफ़ियायों के आगे सरकार का इक़बाल टेक रहा घुटने : प्रदेश में दनदना रहा खनन माफिया, पुलिस भी कर रही कार्रवाई से किनारा : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री बताएँ माफियाओं पर शिकंजा कसने से क्यों कतरा रही पुलिस एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया दनदना रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण : विधायक नीरज नैय्यर

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न नीरज नैय्यर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 250 की : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवानों को मिलेगा ₹1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा….बेटियों की शादी के लिए 10 लाख का स्पेशल कवर

नई दिल्ली :   देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता हमेशा से प्राथमिकता रही है. बदलते दौर में सेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और...
Translate »
error: Content is protected !!