ज़िला चंबा की 32 ग्राम पंचायतें क्षय रोग मुक्त घोषित : उपायुक्त ने स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए भेंट किए प्रशस्ति पत्र

by
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नति ग्राम अभियान के तहत लाभार्थियों को प्रदान किए स्वीकृति पत्र और चाबियां
एएम नाथ। चंबा, 2 अक्तूबर :   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े का समापन एवं टीवी मुक्त अभियान के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ बचत भवन में हुआ।
उपायुक्त ने इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी एवं ग्रामीण के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह मेले का भी शुभारंभ किया ।
मुकेश रेपसवाल ने इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ज़िला में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए सामूहिक जन भागीदारी अति महत्वपूर्ण है ।
उपायुक्त ने लोगों के घर-द्वार से ही कूड़े-कचरे की पृथक्करण (सेग्रीगेशन) सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए साफ-सफाई को लेकर लोगों को उचित सामाजिक व्यवहार के लिए आत्म मंथन का भी आग्रह किया ।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े के अंतर्गत ज़िला के सभी विकासखंडों में 516 से अधिक ब्लैक स्पॉट से कूड़ा-कचरा हटाया गया।
ज़िला में वर्ष 2025 तक क्षय रोग के संपूर्ण उन्मूलन को लेकर उपायुक्त ने संपन्न लोगों से क्षय रोगियों के निक्षय मित्र बनकर उनकी सहायता करने का आह्वान किया ।
मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया ।
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में बच्चों में कुपोषण समाप्त करने के लिए जल्द जीवन उपहार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा ।उन्होंने इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ भी किया।
अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैय्यर, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा , सहायक आयुक्त पीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं स्थानीय गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े के तहत उपायुक्त ने भेंट किए प्रशस्ति पत्र
उपायुक्त ने इससे पहले स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 7 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन प्रत्येक ग्राम पंचायतों को स्वच्छता कार्यों के लिए 2 लाख की विशेष प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन 7 पंचायतों द्वारा 2 लाख की राशि से किए जाने वाले स्वच्छता कार्यों का आकलन करने के पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत को 5 लाख की अतिरिक्त धनराशि इनाम स्वरूप उपलब्ध करवाई जाएगी । उपायुक्त ने नगर परिषद चंबा के तहत उत्कृष्ट कार्यो के लिए चौंतड़ा तथा सपड़ी वार्ड के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई कार्यो के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
उपायुक्त ने वितरित किए क्षय रोग मुक्त पंचायत प्रमाण पत्र
मुकेश रेपसवाल ने ज़िला के विभिन्न विकास खंडों के तहत 32 ग्राम पंचायतों को क्षयरोग मुक्त (टीबी) प्रमाण पत्र वितरित किए । उन्होंने इस दौरान निक्षय मित्रों द्वारा गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण किटस भी वितरित की।
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नति ग्राम अभियान के तहत 6 पात्र लाभार्थियों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नति ग्राम अभियान के अंतर्गत उपायुक्त ने 6 पात्र लाभार्थियों को आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र एवं चाबियां भी वितरित की ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर हड़पे साढ़े 32 लाख रुपये : गिरफ्तार – 50 लाख रुपये की मांग की गई। साढ़े 32 लाख रुपये में सहमति बनी

जींद : हरियाणा के जींद में साथी पुलिसकर्मी को दुष्कर्म के झूठे केस से फंसाकर समझौता करने की एवज में साढ़े 32 लाख रुपये हड़पने की आरोपी महिला पुलिसकर्मी को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे : ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते – कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी  : कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में तीन गैंगस्टरों को उम्रकैद मूसेवाला के मर्डर की वजह बना था यही केस

मोहाली : पंजाब के बहुचर्चित यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह कुलार उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में मोहाली की अदालत ने तीन गैंगस्टरों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आज मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के एमडी राकेश सिमरन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को दी बधाई

चंडीगढ़ , 11 नवंबर : सिमरन ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के एमडी राकेश सिमरन ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!