ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तहत सचिव पद के लिए आवेदन आमंत्रित

by
एएम नाथ। चंबा, 5 अक्टूबर :  ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा के तहत सचिव के पद को तय मानदेय के आधार पर   भरा जाएगा। सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  ज़िला में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए सचिव पद  को भरने के लिए  जिला चंबा के निवासियों से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन  आमंत्रित किए गए हैं । आवेदन प्रपत्र  ज़िला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट एचपी चंबा डॉट एनआईसी डॉट एन (hpchamba.nic.in) से डाउनलोड किया जा सकता हैं ।
उन्होंने बताया कि   आवेदन  कर्ता की पात्रता में  शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे ऊपर, आवेदक चंबा जिले का निवासी होना चाहिए तथा उसे स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा । आवेदक को सार्वजनिक सेवा या सरकारी सेवा या  सामाजिक सेवा क्षेत्र  में कार्य अनुभव होना आवश्यक होगा।
इसके अतिरिक्त आवेदक किसी भी सरकारी, अर्ध सरकारी  विभाग और किसी भी राजनीतिक पद पर  कार्यरत नहीं होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक  निर्धारित प्रपत्र को भरकर  शैक्षणिक योग्यता,  अनुभव प्रमाण पत्र की सत्यापित   प्रतियाँ एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को  संलग्न कर  16 अक्तूबर  दोपहर 2 बजे तक   एसडीएम कार्यालय चंबा के समीप ज़िला रेड क्रॉस लेबोरेटरी में जमा करवा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला में शस्त्र/गोला-बारूद इत्यादि लेकर चलने पर तत्काल रूप से पाबंदी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा-2024 आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही पूरे सोलन ज़िला में भी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके दृष्टिगत ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ज़िला चंबा में पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए। डॉ. राजीव भारद्वाज आज बचत भवन में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे : सुरेश कश्यप

शिमला :  लोकसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।  भारतीय जनता पार्टी ने  अपने दो प्रत्याशियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव : डिप्टी सीएमजगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष

उज्जैन : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे।  विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया।  वहीं दूसरी ओर आज दो डिप्टी सीएम...
Translate »
error: Content is protected !!