ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित : सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर की सराहनीय सेवाएं प्रदान

by
चंबा, 31 जुलाई :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा  सुभाष चंद कटोच आज (सोमवार) को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया और उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
 सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं ।
                                  जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय ऊना से 1988 से विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ करने के उपरांत उन्होंने जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय केलांग, धर्मशाला व सोलन में भी अपनी सेवाएं दी।  सुभाष कटोच ने धर्मशाला से 2016 में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर सेवाएं देने के उपरांत अप्रैल 2022 से निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सूचना अधिकारी के पद पर सेवाएं दी। जिला लोक अधिकारी केलांग के बाद जिला लोक संपर्क अधिकारी चंबा में सेवाएं देने के बाद वे आज सेवानिवृत्त हुए हैं।
कार्यक्रम में सुभाष कटोच की धर्मपत्नी सुनीता कटोच , बेटी शगुन कटोच, बेटा क्षितिज कटोच और रिश्तेदार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी तकनीकी संजय चौहान, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, सुभाष कुमार, जमीत ठाकुर, सुशील कुमार, संदीप चौधरी , उतम सिंह, प्रकाश चंद, धर्म चंद , अंकुश, दिनेश, मुकेश ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की ओर से किए 785 करोड़ 32 लाख की 37 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की मिंजर मेला समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ज़िला में विभिन्न परियोजनाओं पर 1500 करोड़ व्यय : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैक्सी ऑपरटरों का विवाद पंजाब और हिमाचल के अधिकारी मिलकर खत्म करेंगे

शिमला, 3 जुलाई :  पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच इन दिनों तनाव है। पर्यटक सीजन के पीक पर होने के बावजूद तनाव के चलते टैक्सी आपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कबड्डी का महा उत्सव 16 नवंबर को बीनेवाल बीत में

गढ़शंकर : : शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी की याद में प्रथम कबडडी ऑल ओपन का विशाल खेल मेला अड्डा झुंगिया (बीनेवाल बीत) में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला समस्त स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टाफ नर्स के 28 पदों को भरने के लिए बैचवाईज भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी 

एम नाथ। चंबा :  निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा स्टाफ नर्स के 28 पदों को भरने के लिए बैचवाईज भर्ती की अंतिम तिथि को 10 जनवरी से बढ़ाकर 12...
Translate »
error: Content is protected !!