जांच में सही पाए गए सभी नामांकन, अब 5 प्रत्याशी मैदान में

by

देहर्रा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा ।
देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। उन्होंने बताया की मतपत्रों की जांच के लिए 24 जून (सोमवार) की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि दर्ज नामांकन पत्रों की जांच आज सोमवार को सामान्य पर्यवेक्षक इजराइल वात्रे इंटी (आईएएस) की उपस्थिति में सम्पन्न कर दी गई है।
एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान उपचुनाव के लिए दाखिल सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज छंटनी के दौरान दो मुख्य दलों के प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कवरिंग कैंडिडेट हरि ओम तथा भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट वीर सिंह के नामांकन कवरिंग उम्मीदवार होने के नाते स्वतः ही रद्द हो गए।
यह हैं पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान मे।
देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दर्ज नामांकन की छंटनी के बाद प्रत्याशियों की संख्या पांच हो गई है। एसडीएम ने बताया कि कांग्रेस से कमलेश ठाकुर, भाजपा से होशयार सिंह सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवार संजय शर्मा, सुलेखा देवी और अरूण अंकेश स्याल अब चुनावी मैदान में हैं। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन प्रस्तावना की जारी

शिमला, 10 फरवरी : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतू 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। करसोग : बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के 41 रिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल के साथ रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष

चंबा, 21 जुलाई :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 जुलाई से चंबा प्रवास पर होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार  वह 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करे शिक्षा विभाग: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाआंे में...
Translate »
error: Content is protected !!