‘जाती-धर्म की राजनीतिक आग से न खेलें’ : बिना नाम लिए राजा वडिंग की चरणजीत चन्नी को नसीहत

by

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दलितों पर दिए बयान के बाद कांग्रेस में छिड़ी अंदरूनी खींचतान की स्थिति बनी हुई है. इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य के नेताओं को कहा है कि जाती- धर्म की राजनीति की आग से नहीं खेलें और जो इससे खेलेगा वो खुद ही इसमें जल जाएगा।

दरअसल, अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के नेताओं को जाती धर्म और लोगों को बांटने वाली राजनीतिक बातें नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इस तरह की राजनीति भारतीय जनता पार्टी करती है न कि कांग्रेस।

चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर क्या कहा?

वहीं चरणजीत सिंह चन्नी के बयान कि पंजाब कांग्रेस में दलित नेताओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर बोलते हुए राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चन्नी को कांग्रेस ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया बावजूद इसके कि उस वक्त चन्नी के समर्थन में एक भी विधायक नहीं था और पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया।

बता दें पंजाब कांग्रेस में खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है. पार्टी के 35 नेताओं ने केंद्रीय नेताओं को चिट्ठी लिखकर मिलने का समय मांगा है. चिट्ठी लिखने वाले चन्नी के समर्थक हैं जिनमें कुछ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी हैं।

चन्नी के समर्थन में आए ये नेता : वहीं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों और पूर्व विधायक इंद्रवीर सिंह बोलारिया ने चन्नी का समर्थन किया है और कहा है कि उन्होंने कुछ गलत बात मीटिंग में नहीं कही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा का मूल ही सामाजिक न्याय और सबको सही प्रतिनिधित्व है तो चन्नी ने मीटिंग में कोई गलत बात नहीं बोली है।

तीनों नेताओं ने बयान में कहा कि जानबूझ कर चन्नी की बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है और पहले भी दलितों और जट्ट सिखों में मतभेद करवाने की कोशिश की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 हजार रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

संगरूर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज सीआईए में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त...
article-image
पंजाब

रक्तदान शिविर में 41 यूनिट एकत्र : काका विनायक राणा की स्मृति में भडियार में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

गढ़शंकर :  जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में ब्लड बैंक नवांशहर द्वारा गढ़शंकर तहसील के अंतर्गत गांव भडियार के शिव मंदिर में काका विनायक राणा की मधुर स्मृति को समर्पित एक रक्तदान शिविर...
article-image
पंजाब

पंजाब में बेअदबी पर उम्रकैद, 25 लाख रुपये तक जुर्माना..कल विधानसभा में होगा पेश

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी। गुरु ग्रंथ साहिब के खिलाफ किसी भी...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला संशोधित महंगाई भत्ता : 7.5 लाख कर्मचारी-पेंशनर इंतजार में…कर्मचारियों के लिए DA इतना अहम क्यों जानिए.

चंडीगढ़ :  पंजाब में महंगाई भत्ते को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कर्मचारी संगठनों की लगातार मांग और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अनुकूल फैसलों के बावजूद राज्य सरकार ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों...
Translate »
error: Content is protected !!