जारी विकास कार्यों की प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : वन अनुमति से संबंधित मामलों में लाई जाए तेजी –उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
ज़िला के पर्यटन गंतव्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी के लिए कटोरी -बंगला में लगेगा होर्डिंग
पर्यटकों को मिलेगी सुविधा
एएम नाथ।  चंबा,15 जुलाई :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत वन अनुमति मामलों की प्रक्रिया में संबंधित विभागों के ज़िला अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने यह निर्देश आज विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत ज़िला में जारी विकास कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक (मंडे मीटिंग) की अध्यक्षता करते हुए दिए ।
मुकेश रेपसवाल ने उपनिदेशक पशुपालन, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास सेवाएं तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विभागवार नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा ताकि वन अनुमति मामलों के समयबद्ध कार्यान्वयन को सुनिश्चित बनाया जा सके।
बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के
सरोल स्थित परिसर में पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था से संबंधित शेष कार्यों को जल्द पूरा करने को लेकर उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
साथ में उन्होंने नर्सिंग कॉलेज भवन निर्माण को लेकर प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग को वन अनुमति मामला जल्द तैयार करने को कहा। प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. एसएस डोगरा ने बैठक में अवगत किया कि सुल्तानपुर मुहाल के तहत भूमि का चयन कर विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है ।
राष्ट्रीय जल विद्युत परियोजना चमेरा चरण एक जलाशय में स्थित ज़िला के प्रसिद्ध जल क्रीड़ा केंद्र तलेरू में बहकर आने वाली लकड़ियों तथा लट्ठे इत्यादि को हटाने के लिए ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले को राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एवं वन विभाग को मामला प्रेषित किया गया है ।
मुकेश रेपसवाल ने चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र कटोरी बंगला में पर्यटकों की सुविधा के लिए ज़िला सभी के महत्वपूर्ण पर्यटन गंतव्यों एवं ऐतिहासिक स्थलों के छाया चित्रों सहित आवश्यक जानकारी युक्त होर्डिंग स्थापित करने के भी निर्देश ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी को दिए । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक जानकारियों सहित महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर होल्डिंग में प्रदर्शित किए जाएं ।
बैठक में नगर परिषद चंबा के तहत कचरा प्रबंधन स्थल, गौ सदन मंजीर, अपना विद्यालय योजना, आयुष स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण, मनरेगा कन्वर्जेंस सहित विभिन्न मदों के तहत प्रगति को लेकर गत बैठक के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों एवं विभागीय प्रतिक्रिया की भी समीक्षा की गई ।
बैठक में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम अरूण शर्मा, डीएसपी जितेंद्र चौधरी, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. एसएस डोगरा, उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उद्यान डॉ. प्रमोद शाह, पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विशाल महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड परवेश ठाकुर, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद,ज़िला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा विपन शर्मा, उप ज़िला शिक्षा अधिकारी उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन विस्तार पर CM सुक्खू ने बताया था कांग्रेस की देन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन विस्तार पर कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने हैं. शनिवार को श्री नैना देवी जी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है कांग्रेस, हिमाचल सरकार’ : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार ने 5 महीने से अपने हिस्से की दिहाड़ी का भुगतान भी नहीं किया भगवान राम के नाम से चिढ़ की वजह विबी- जी राम जी का विरोध कर रही है कांग्रेस विबी-...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की टीम कर रही जांच : अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे 4200 भारतीयों पर लटकी तलवार

अमेरिका में रह रहे 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत वापस भेज दिया गया है। इन निर्वासित भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक देश-एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी ने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और कंेद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने...
Translate »
error: Content is protected !!