जार्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग दी : दुबई के रास्ते भारत भेजा आईएसआई ने

by

चंडीगढ़ : आईएसआई ने अमृतपाल सिंह को तैयार किया और जार्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग भी दी गई। इसके बाद उसे दुबई के रास्ते भारत भेजा गया। इससे पहले आंतकी रिंदा और अर्शदीप सिंह डल्ला का भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है लेकिन उनके माध्यम से वह सीधे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई नापाक इरादों से बाज नहीं आ रही है। पंजाब में उग्र अमृतपाल सिंह उसी की ही उपज है।
आईएसआई अब भारत में युवाओं का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में कर रही है। इसी कड़ी में उसने पंजाब में अमृतपाल के रूप में नया प्रयोग किया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि अमृतपाल की आईएसआई के एजेंटों से मुलाकात दुबई में हुई। आंखों के इलाज के दौरान पहली बार अमृतपाल आईएसआई के गुर्गों से मिला। इन एजेंटों में कुछ पाकिस्तान में रह रहे खालिस्तान समर्थक भी हैं। दरअसल, उन्होंने भांप लिया था कि अगर अमृतपाल का इस्तेमाल किया तो अच्छा फायदा हो सकता है।
इस बीच अमृतपाल सिंह को जॉर्जिया में आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग भी दी गई। इसके बाद उसे दुबई के रास्ते भारत भेजा गया।
अमृतपाल की हर हरकत पर केंद्र की खुफिया एजेंसियों की निगाहें थीं। चार महीने पहले ही उस पर कार्रवाई को कहा था। इसके अलावा दिल्ली में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की बैठक में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतपाल सिंह के मामले को गंभीरता से उठाया था। फरवरी महीने में उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। साथी को छुड़वाने के खातिर अमृतपाल ने भीड़ के साथ अजनाला थाने पर हमला किया था। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ एक्शन की रणनीति बनाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu defects may cause delay

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Sept.30 Every event in human life—whether physical, mental, financial or social—is linked, in one way or another, with the Vastu of one’s building, says internationally acclaimed Vastu expert and author Dr Bhupendra...
article-image
पंजाब

बुजुर्ग महिला की मौत तीन घायल : कार व बस के बीच टक्कर होने से

सैला खुर्द – गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर टूटोमाजारा गांव के पास पनबस व कार की आमने सामने टक्कर होने से कार सवार बुजर्ग महिला की मौत हो गई हो गई जबकि तीन घायल हो...
Translate »
error: Content is protected !!