जालंधर की युवती ने खरड़ में की आत्महत्या : परिवार ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा नहीं किया अंतिम संस्कार 

by
एएम नाथ।  जालंधर : जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली एक युवती द्वारा खरड़ में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार ने जालंधर निवासी युवक युवराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं परिवार ने युवती का संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिवार के मुताबिक, युवती और युवराज आपसी रिश्ते में थे। 19 मार्च को युवती अपने दोस्त युवराज से मिलने गई थी और रात करीब 11:30 बजे घर लौटी। परिजनों का कहना है कि इसके अगले दिन, 20 मार्च को, युवती ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने युवराज के कारण यह कदम उठाया। उनका कहना है कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। हालांकि, परिजनों के अनुसार खरड़ पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच नहीं की और धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए केस को बंद कर दिया।
परिवार ने कहा कि पूरे मामले के दौरान युवराज की बहन भाई का लैपटॉप लेने के लिए घर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। परिवार ने न्याय की करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली से मुकेश ने किया नामांकन पत्र दाखिल, उमड़ा जन समूह : जनसमूह दुारा लगाए नारों  ने मुकेश की मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया

  हरोली : काग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने आज निर्वाचन अधिकारी एंव एसडीएम हरोली के पास अपने नामांनक पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जन समूह इकत्र जिसमें भारी संख्यां में महिलाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में पेपर लीक का आरोप निराधार, शिक्षा में सुधार को बदनाम करने की कोशिश : केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पेपर लीक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाह के 20 दिन बाद युवती ने लगाया फंदा, पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न के आरोप

एएम नाथ। ऊना : सदर थाना ऊना के तहत भड़ोलियां खुर्द में विवाह के मात्र 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का मायका पोलियां बीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मलेशिया में चमका रायत बहरा स्कूल का आरव, अंतरराष्ट्रीय केएल मेयर कप में जीता सिल्वर

रोहित जसवाल । होशियारपुर :  रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आरव ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय केएल मेयर कप में रजत पदक जीतकर विद्यालय, शहर और देश का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!