जालंधर ग्रेनेड अटैक मामले में आरोपी हैरी की मां बोली- मेरे बेटे को फंसाया जा रहा

by
जालंधर :  भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला हुआ। यह हमला 7 अप्रैल की रात 1.30 बजे ग्रेनेड से किया गया। इस मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है।  पुलिस ने रविंदर कुमार उर्फ हैरी और सतीश उर्फ काका को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी हैरी की मां और पड़ोसी मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने बेटे को फंसाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा वारदात के समय घर पर ही मौजूद था। उनका कहना है कि उस रात जब वह घर आया, तो एकदम नॉर्मल था, अगर उसने कुछ किया होता, तो कुछ टेंशन तो नजर आती।
हैरी की मां ने क्या कहा?
हैरी की मां बबली ने हमले में बेटे की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उसे (हैरी) रात को भतीजे सतीश ने फोन किया था, यह फोन रिक्शा में बैठी सवारी के फोन से किया गया था। उन्होंने बताया कि सतीश के पास फोन नहीं है। सतीश ने कहा था कि उसके रिक्शा में सवारी बैठी है, जिसके पास कोई भी पैसे नहीं हैं। इसी के लिए सतीश ने हैरी से अपने गूगल पे से पैसे ट्रांसफर करवा कर एटीएम से निकलवाने की बात कही। बबली ने कहा कि ‘तभी उनका बेटा पैसे निकलवा कर घर 12:00 के करीब वापस आ गया था।’ उन्होंने कहा कि ‘पूरी रात बेटा घर पर ही मौजूद रहा, जिसके बाद 8 अप्रैल सुबह जब पुलिस घर पर पहुंची।’
घर लौटा तो खुश था हैरी- बबली
इस दौरान पुलिस ने कहा कि ‘सिर्फ ऑटो रिक्शा वाले को पकड़वा दो, तभी आपके बेटे को छोड़ जाएगा।’ हैरी की मां का कहना है कि ‘जब उनका बेटा रात को घर पर वापस आया, तो वह बिल्कुल खुश था। उसके उसके चेहरे पर टेंशन नहीं थी, अगर कोई बात होती तो वह हमेशा शेयर कर लेता था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी स्पेशल अर्पित शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुष्टि की थी। आरोपियों की पहचान गढ़ा के रहने वाले हैरी और भार्गव कैंप के रहने वाले सतीश उर्फ काका के रूप में की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना स्नान किए पहली बार वापस लौटे शंकराचार्य, प्रयाग से काशी हुए रवाना, संगम छोड़ने से पहले कही ये बड़ी बात

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार सुबह माघ मेला अचानक छोड़ दिया। प्रयागराज में माघ मेले में चल रहे धरने के 11वें दिन उन्होंने काशी के लिए प्रस्थान किया। मौनी अमावस्या के दिन पुलिस और...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में एक दिवसीय मेगा फेस्ट का आयोजन किया गया :छात्र-छात्राओं ने  इंडोर व आउटडोर पौधों के स्टॉल सहित दो दर्जन से अधिक विभिन्न स्टॉल लगाए

गढ़शंकर : स्थानीय  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में कॉलेज के कार्यकारी  प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा फेस्ट का आयोजन किया गया। लिबरल आर्ट्स सोसाइटी, ट्रिपल आई सोसाइटी, कंप्यूटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़के किनारे खड़ी कार में महिला थी निर्वस्त्र : पुलिस कांस्टेबल कर रहा था उसके साथ….वीडियो हो गया….

राजस्थान के जालौर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को हिला कर रख देगी। अगर आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपको हानी पहुंचाने लगे तो फिर विश्वास किस पर करेंगे।...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक चौधरी सुंदर लाल जी की 30वीं बरसी मनाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिवार से संबंधित पूर्व केंद्रीय मंत्री मैडम संतोष चौधरी द्वारा उनके ससुर चौधरी सुंदर लाल जी की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!