जालसाज महिलाएं दिनदहाड़े औरत का पैसों से भरा पर्स लेकर फरार

by

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शकर शहर के नंगल चौक में एक किताबों की दुकान पर दो जालसाज महिलाएं एक औरत का पैसों से भरा पर्स लेकर फरार हो गईं। यह सारी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रजनीश कुमारी पत्नी स्वर्गीय राम जी दास निवासी गढ़ीमट्टों ने बताया कि वह दोपहर दो बजे के करीब पंजाब नेशनल बैंक से 20 हजार रुपए निकलवा कर अपने घर को जा रही थी तो रास्ते में नंगल चौक में एक किताबों की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए रुकी तो 2 औरतें जो पहले से ही उसका पीछा कर रही थी। उसके साथ आकर खड़ी हो गई और उसे बातों में उलझा कर उसके बैग में से पैसों वाला पर्स निकाल कर मौके से फरार हो गई और यह सारी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता रजनीश कुमारी ने बताया कि उसके पर्स में दो हजार पे पहले थे और 20 हजार रुपए उसने बैंक से निकलवाए थे और साथ में ही पर्स में बैंक की कॉपी भी थी। जो कि जालसाज महिलाएं ले गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
फोटो: जानकारी देते हुए पीड़ित महिलारजनीश कुमारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेरा घर मेरे नाम : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने होशियारपुर जिले में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना का किया शुभारंभ

– जिले में लाल लकीर में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक पाने का मार्ग प्रशस्त हुआ – ड्रोन के इस्तेमाल से पूरी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और तकनीकी तरीके से दिया जाएगा अंजाम...
article-image
पंजाब

कामरेड रघुनाथ सिंह की बरसी 4 फरबरी, रविवार, 2024 को मनाने का फैसला

गढ़शंकर :  स्वर्गीय कामरेड रघुनाथ सिंह के पैतृक गांव बीनेवाल में सीपीआई(एम) और सीटू  के पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं ने उनकी समाध पर झंडा चढ़ाया। इस दौरान 4 फरबरी, रविवार, 2024 को बरसी मनाने का...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में अकाली नेता जसकरण देओल समेत चार पर केस : जसकरण देओल और महिला साथी फरार

लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल के मुल्लांपुर दाखा हलका प्रभारी जसकरण देओल और उनके साथियों के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण के प्रयास के आरोप में थाना पीएयू पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी चला सकते -7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन : सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

अब हल्के मोटर वाहन यानी एलएमवी लाइसेंस धारक भी 7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन चला सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर 2024) को इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने ये...
Translate »
error: Content is protected !!