जिंदा जलाया- 14 साल के बच्चे नेपिता को कमरे में बंद कर : खुद छत से कूदकर मौके से फरार

by
फरीदाबाद :  फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया और खुद छत से कूदकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया और मामले में आगे की जांच जारी है।
यह मामला फरीदाबाद के नवीन नगर का है। दरअसल, पिता ने लड़के को पैसे चुराने और पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए फटकार लगाई थी। इसके बाद लड़के ने जो किया वो जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। पिता के डांटने पर लड़के ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और फिर कमरे को आग लगा दिया। इस घटना में 55 वर्षीय आलम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, आस पड़ोस के लोगों को जैसे ही पता चला कि घर में आग लग गई है तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर अंसारी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद बच्चा छत से कूदकर भाग गया। हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्या आरोपियों को कनाडा पुलिस ने किया गिरफ्तार : गिरफ्तार किए गए आरोपित पंजाब और हरियाणा के बताए जा रहे

एडमिंटन (कनाडा)। कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों का संबंध निज्जर की हत्या के अलावा कनाडा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका अहम : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने रावमापा रायपुर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत स्कूल के अतिरिक्त शौचालय के निर्माण के लिए 4 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा लोगों की समस्याएं...
article-image
पंजाब

नेचर फेस्ट के तीसरे दिन प्रभ गिल की आवाज का जादू, झूमे दर्शक – संगीतमयी शाम का हर किसी ने उठाया आनंद

प्रभ गिल की सुरीली प्रस्तुति ने बांधा समां होशियारपुर, 16 फरवरी : जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘नेचर फेस्ट-2026’ पंजाब सखी शक्ति मेला के तीसरे दिन रविवार को लाजवंती स्टेडियम में सिंगर नाइट...
Translate »
error: Content is protected !!