जिन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, उन्हें एक-एक सुरक्षा कर्मचारी दिया जाए : सुरक्षा घटाने को लेकर हाईकोर्ट की दोबारा समीक्षा करने के आदेश

by

चंडीगढ़ :23 अगस्त: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि पंजाब सरकार नए तरीके से उन सभी लोगों की सुरक्षा की दोबारा समीक्षा करें, जिनकी सुरक्षा घटाई है। अदालत ने कहा कि समीक्षा करते समय, इसमें राज्य तथा केंद्रीय एजैंसी का इनपुट लिया जाना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि इसके साथ ही समीक्षा करते समय यह भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि जिस व्यक्ति को सुरक्षा दी जानी है, उसका पक्ष भी देखा जाए। हाईकोर्ट ने आगे आदेश जारी करते हुए कहा कि सुरक्षा समीक्षा पूरी होने तक स्थिति ज्यों की त्यों रखी जाए। जिन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, उन्हें एक-एक सुरक्षा कर्मचारी दिया जाए।
इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि सुरक्षा वापस लेने के कागज अलग कारणों से कई बार जनतक किए गए थे, जिस कारण जिन्हें सुरक्षा दी गई थी, वह और खतरे में आ गए थे। अदालत ने इस बारे में कहा कि भविष्य में इसका ध्यान रखा जाए। उधर, अदालत ने साधू सिंह धर्मसोत की जमानत पटीशन पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसके साथ ही संगत सिंह गिलजिया के भतीजे दलजीत सिंह की पटीशन पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।
बता दें कि भगवंत मान सरकार ने कई लोगों से सुरक्षा वापस ले ली गई थी तथा कई लोगों की सुरक्षा घटा दी गई थी। सुरक्षा घटाने के बाद पंजाबी गायक तथा कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हो गया था। इस करके सरकार विवादों में घिर गई थी। अन्य भी कई नेताओं ने भी धमकियां मिलने का दावा किया था तथा मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक जिंपा ने तीन बसों को किया रवाना –    श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए श्रद्धालु हुए रवाना

होशियारपुर, 18 अगस्त: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार शाम विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए ले जाने वाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिन झूठी गारंटियों कांग्रेस को हिमाचल में जिताया, उसने ही हरियाणा में हराया – जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहा हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

राज्यसभा से लेकर लोकसभा के चुनावों  ने देख लिया है कि किसका गणित कितना मजबूत है मुख्यमंत्री की गणित और प्रशासन पर पकड़ दोनों कमजोर एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने बजट में किसान विकास योजना में 8000 करोड़ कम कर दिए : मट्टू

गढ़शंकर । संतोख सिंह की अध्यक्षता में गांव भंमिया में सीपीएम ने बजट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर माकपा के प्रांतीय नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि मोदी सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!