जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

by

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह के अंत आते-आते यह बढ़कर 250 पार पहुंच चुकी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ संक्रमण की दर में भी वृद्धि हुई है। पहली जुलाई को संक्रमण दर 11.11 प्रतिशत थी, जो अब लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रैपिड टेस्ट में संक्रमण की दर 28 प्रतिशत जबकि आरटीपीसीआर में 9 प्रतिशत है।
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम में वैक्सीन एक कारगर हथियार है। सभी को अपना वैक्सीनेशन करवाना चाहिए और जिन लाभार्थियों को दूसरी डोज़ के बाद छह माह पूरे हो चुके हैं, वह अपनी तीसरी खुराक लेना सुनिश्चित करें और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को तीसरा टीका निशुल्क लगा रही है।
डीसी ने एहतियात बरतने की अपील
जिलाधीश राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जया किशोरी बोलीं- साध्वी नहीं हूं : जया किशोरी ने दो लाख की गाय के चमड़े वाली बैग पर दी सफ़ाई

नई दिल्ली :  कथावाचक जया किशोरी का Dior ब्रांड के बैग के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बैग को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 2 लाख से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
Translate »
error: Content is protected !!