जिला ऊना में शादी से एक दिन पहले दुल्हन की हत्या : घर से 500 मीटर दूरी पर मिली अधजली लाश

by

रोहित जसवाल / एएम नाथ l. ऊना :  ऊना जिला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले उपमंडल बंगाणा के गांव बैरियां में एक 24 वर्षीय युवती का शव घर से करीब 500 मीटर दूर जली हुई अवस्था में बरामद हुआ।

मृतका की पहचान अंशिका ठाकुर पुत्री विपिन ठाकुर निवासी बैरियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशिका की शादी बुधवार, 24 सितंबर को भिंडला गांव के एक युवक से होनी तय थी। लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले उसकी अधजली लाश सड़क किनारे मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
गहरे कट के चेहरे और गले पर निशान : 
युवती के शव पर आग लगाने के अलावा चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान भी पाए गए हैं। इससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर किसने युवती को देर रात घर से बाहर बुलाया और इतनी नृशंसता से उसकी जान ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।
फोरेंसिक टीम को बुलाया : 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर फॉरेस्ट गार्ड ने बैरियां-रामनगर सड़क से कुछ दूरी पर लाश देखी और तुरंत इसकी सूचना जोल पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। जोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय युवती का शव जली हुई अवस्था में बरामद हुआ है। हत्या के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले से जुड़े हर सुराग की तलाश शुरू कर दी है

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद हमीरपुर के के सभी 19 वार्डों के परिणाम घोषित

एएम नाथ। हमीरपुर 01 जून। जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन वार्डों के लिए निर्वाचित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं: 1. बीड़ बगेहड़ा...
article-image
पंजाब

महिला शरेआम कर रही थी नशा : 10 रुपये के नोट की पाइप बनाकर कर रही थी नशा का सेवन

फरीदकोट : थाना सिटी-2  की पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को नशा सेवन करते हुए काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस.आई. गुरमीत...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में 646 केसों का मौके पर हुआ निपटारा , 1712 केसों की हुई सुनवाई, 7,91,57,923 रुपए के अवार्ड पास

– वर्षों से लंबित पड़े वैवाहिक झगड़े, डिवोर्स पटीशन, खर्चे का निपटारा व क्रिमिनल केस आपसी रजामंदी से निपटाए होशियारपु: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से की जीत दर्ज : दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर रही कांग्रेस

जालंधर। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से जीत दर्ज की और दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस रही। लोकसभा चुनाव 2024 में इस...
Translate »
error: Content is protected !!