जिला कोर्ट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉ

by

फिरोजपुर :  फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम होने की सूचना की अफवाह फैल गई। खबर मिलते ही कोर्ट में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम होने की सूचना भेजे जाने की बात सामने आई थी। इसी सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे :  सूचना मिलते ही एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह और एसपी हेडक्वार्टर धरम वीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान :  पुलिस ने एहतियात के तौर पर कोर्ट के सभी कमरों, गलियारों और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई, ताकि किसी संदिग्ध वस्तु की पहचान की जा सके।

न्यायिक कार्य कुछ समय के लिए रहा बाधित :  कोर्ट परिसर खाली कराए जाने के कारण कुछ समय के लिए न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। वकीलों, कोर्ट कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल बिना जांच के किसी को भी कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में: पुलिस…  इस मामले में एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई रूटीन सुरक्षा जांच के तहत की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का ई-मेल आने की जानकारी से उन्होंने इनकार किया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच :  पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या संभावित खतरे को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

दो गुटों में गोलिया चली कल रात मोरांवाली में रंजिश के चलते , दो युवक गोलियां लगने से गंभीर घायल

गांव मोरांवाली में दो गुटोंं में चली गोलियां चलने से दो युवक गोलियां लगने से गंभीर घायल हो गए। जिन्में से एक पीजीआई तो दूसरा सिवल अस्पताल होशियारपुर में उपचारधीन है। उकत घटना ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने किया 62 प्रत्याशियों का एलान : हरोली बड़सर सहित 6 सीटों पर अभी तक पेच फंसा हुया, 1 मंत्री सहित 11 विधायको के टिकट काटे

शिमला : भाजपा दुारा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है और हरौली, कुल्लू, बड़सर, देहरासहित छे सीटों पर अभी पेच फंसा हुया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की पहली ‘स्मार्ट विधानसभा’ बनेगी हरोली – हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

सरकारी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण :  मुकेश अग्निहोत्री रोहित भदसाली। ऊना, 1 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!