जिला चम्बा में पंचायत निर्वाचन मतदाता सूचियों का अंतिम रूप प्रकाशित : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला चम्बा की समस्त ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप 06 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित किया गया था, जिस पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा किए जाने के उपरांत पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियां से संबंधित भाग की प्रतिलिपि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चंबा, जिला पंचायत अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) चंबा के अलावा संबंधित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद चम्बा के कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे जिला स्तर पर संबंधित कार्यालयों में उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए निर्धारित शुल्क 2 रुपए देय होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने पिछले 16 महीने का रिपोर्ट कार्ड नहीं दिखा पाई : सरकार ने अपने 16 महीने के कार्यकाल में 25000 करोड़ का ऋण ले लिया -मीनाक्षी लेखी

एएम नाथ। शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपना लोकसभा का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा- राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग काउंसलिग की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे सम्पन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लोगों का है आने वाला सम- हिमाचल तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के टांडा में सोमवार सायं एक  कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है और भविष्य हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कब होगे पंचायत चुनाव ? सीएम सुक्खू ने दे दी बड़ी जानकारी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और...
Translate »
error: Content is protected !!