जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए विभागों से मांगा डाटा : सदस्यों ने अपनी शंकाओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा, अधिकरियों द्वारा मौके पर इनका निराकरण किया

by

धर्मशाला, 20 जुलाई। जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए समस्त विभागों को वित वर्ष 2023-2024 हेतु कार्य योजना एवं इससे संबंधित आकडें उपलबध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत वीरवार को जिला पंचायत विकास योजना की बैठक एवं वार्षिक योजना तैयार करने हेतु कार्यशाला जिला परिषद हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रमेश सिंह बराड ने की।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्यों, अध्यक्ष पंचायत समिति व विभिन्न लाईन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं उपायुक्त श्री सौरभ जस्सल ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज की। सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी श्रीमति नीलम कटोच ने बताया की बैठक का उदेश्य सभी लाईन विभागो द्वारा लागू योजनाओं के समन्वय से जिला परिषद की समग्र वार्षिक योजना तैयार करना है।
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग द्वारा अपनी योजनाओ से सम्बंधित जानकारी सांझा की गई तथा इन्हें पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लागू 9 संकल्प के अनुसार भी प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में जिला परिषद सदस्यों ने अपनी शंकाओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा व अधिकरियों द्वारा मौके पर इनका निराकरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में उपस्थित अंत में सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी श्रीमति नीलम कटोच द्वारा सभी उपस्थित जिला परिषद सदस्यों, अध्यक्ष पंचायत समिति व विभिन्न लाईन विभागों के अधिकारियों का जिला पंचायत विकास योजना की कार्यशाला मेे भाग लेने पर धन्यवाद करते हुए बैठक को समाप्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

औषधीय पौधों की खेती के लिए जिला ऊना में चिन्हित किए जाएंगे क्लस्टरः डीसी

रसायन मुक्त औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा लाभः राघव शर्मा संजीवनी पायलट परियोजना के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना (18 फरवरी)- जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवजात शिशु का शव मिलने पर जिला प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान – घटना कि होगी जांच, संलिप्त के खिलाफ की जाएगी कड़ी कारवाई : DC आबिद हुसैन सादिक़

लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन रोहित भदसाली। बिलासपुर, 21 अगस्त 2024, जिला बिलासपुर के घुमारवीं में गत दिनों एक नवजात शिशु का शव मिलने पर जिला प्रशासन ने कड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ऊना की विशेष पहल : अब प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को घर-घर से होगा ई-वेस्ट संग्रहण

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम ऊना ने एक सराहनीय पहल करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रहस्यमयी मंदिर : चींटियों ने बनाया था नक्शा, निसंतानों काे मिलती है संतान!

 एएम नाथ ।  करसोग :  हिमाचल के करसोग की पहाड़ियों के बीच एक रहस्यमय मंदिर है चिंदी माता मंदिर. इस मंदिर की देवी मां चंडी हैं. किस्से कहानियों और रहस्यमय से भरा ये मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!