जिला परिषद चंबा पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा :

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी बधाई, कहा, जिले में विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जिला परिषद के नेतृत्व पर अपना कब्जा जमा लिया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रेखा कुमारी ने 10 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी कपूर को पराजित किया। मीनाक्षी कपूर को 7 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में लियाकत खान ने 10 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील दत्त को 8 मत प्राप्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थित सदस्यों और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। इस जीत के साथ रेखा कुमारी चंबा जिला परिषद की नई अध्यक्ष तथा लियाकत खान नए उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद की विजेता रेखा कुमारी (रेखा देवी) और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित लियाकत खान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिला परिषद के सभी कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्यों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवगठित जिला परिषद जिले के समग्र विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बेहतर कार्य करेगी।
अब जिले की जनता की निगाहें नवगठित जिला परिषद के नेतृत्व पर टिकी हैं। लोगों को उम्मीद है कि नया नेतृत्व विकास कार्यों में तेजी लाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा, जिससे चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों को नई विकासात्मक दिशा मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड और हिमाचल में कुदरत का कहर : तेज बारिश और भूस्खलन से 300 से ज्यादा सड़कें बंद, कई इलाकों का संपर्क टूटा

एएम नाथ । शिमला/ देहरादून  : देश के कई पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, चयन आयोग की परीक्षा से मिलेगी नौकरी: CM सुक्खू शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन आउटसोर्स

कर्मचारियों और सरकारी भर्ती व्यवस्था को लेकर सदन में अहम चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अब स्टाफ नर्सों की भर्ती आउटसोर्स माध्यम से नहीं की जाएगी। नर्सों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जल संरक्षण का नया मॉडल बन रहे हरोली के तालाब : 11.75 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत जल शक्ति विभाग पुबोवाल, दुलैहड़, गोंदपुर जयचंद समेत विभिन्न तालाबों का वैज्ञानिक तरीके से कर रहा पुनर्जीवन

ऊना, 28 जून. हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में हरोली एक नई मिसाल बन रहा है। वर्षों से गाद जमने, बरसाती बहाव और बदलती परिस्थितियों के कारण अपनी उपयोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में स्वछता कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठायें स्वछता कर्मी : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था स्वछता कर्मियों के...
Translate »
error: Content is protected !!