जिला में 1965 किशोरों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोजः डीसी

by

ऊना 7 जनवरी – जिला ऊना में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज 1965किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। सरकारी स्कूल के 795 विद्यार्थियों तथा निजी स्कूलों के 818 छात्रों सहित 352 अन्य किशोरों ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि सरकार सभी को वैक्सीन की डोज निशुल्क लगा रही है। ऐसे में कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए सभी अपना टीकाकरण सुनिश्चित करें।
जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने सभी से कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस संक्रमण के मामले एक बार पुनः बढ़ना आरंभ हो गए है, ऐसे में एहतियात बरतना आवश्यक है। सभी मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें और लक्षण आने पर कोविड टेस्ट अवश्यक करवाएं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में कोविड के मामलों को देखते हुए कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं, जिनकी अनुपालना सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहली शिक्षक माँ ‘ एक अनूठी और अभिनव पहल: केवल पठानिया*

शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के 515 बच्चों को देंगें अपनी ओर से बैग उपहार शाहपुर,15 मार्च। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय परिसर शाहपुर में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत पहली शिक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने किसानों से खरीदी 2123 क्विंटल गेहूं, 1.31 करोड़ रुपये किसानों के खातों में हस्तातंरित

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने व उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं। प्रदेश...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार — 6.92 ग्राम हेरोइन और 9.89 ग्राम ICE बरामद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ पुलिस की जिला अपराध शाखा (District Crime Cell) ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई महिला वरिष्ठ पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपायुक्त ने दिए बहाली कार्यों में गति लाने के निर्देश : मानसून आपदा के पश्चात राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

एएम नाथ। कुल्लू, 09 अक्टूबर — जिला कुल्लू में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!