जिला में बैच आधार पर जेबीटी के 40 पद भरे जाएंगे

by
ऊना, 15 फरवरी: जिला प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय द्वारा कनिष्ठ बुनियादी (जेबीटी) के 40 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाने हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, ऊना अनीता गौतम ने बताया कि जेबीटी के पदों के लिए अभ्यर्थी 50 प्रतिशत अंकों से दस जमा दो के साथ जेबीटी या प्राथमिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा उत्तीर्ण हो। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश बोर्ड या हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर से जेबीटी में टेट उत्तीण होना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अंकों में 5 प्रतिशत की छूट रहेगी।
जेबीटी के इन बैच के आधार पर होगी भर्ती
उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के 13 पदों के लिए 2011 बैच, आर्थक रुप से कमजोर वर्ग के 6 पदों के लिए 2013 बैच, ओबीसी के 6 पदों के लिए 2011 बैच, ओबीसी आईआरडीपी के 2 पदों के लिए 2015 बैच, एससी के 6 पदों व एससी आईआरडीपी के 2 पदों के लिए 2011 बैच, एसटी के 2 व एसटी बीपीएल के 1 पद के लिए 2010 बैच और एससी स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित वर्ग में 1 पद तथा एसटी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित वर्ग में 1 पद के लिए अब तक के बैच के प्रार्थी पात्र होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी संबंधित रोजगार कार्यालय में 19 फरवरी तक संपर्क करना सुनिश्चत कर लें। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए 01975-223586 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद -विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा : जय राम ठाकुर

 दिल्ली में आयोजित ‘अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष’ एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मित्र मंडल, मंत्रिमंडल पर भारी …मुख्यमंत्री न मंत्रियों की सुनते हैं, न अधिकारी मंत्रियों की : जयराम ठाकुर

मानसून में प्रशासनिक लापरवाही पर घेरा, जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मिले राहत पैकेज के तहत मिले सहायता : जयराम ठाकुर

समस्याओं का समाधान करने के बजाय हिमकेयर बंद करना हल नहीं इलाज रोकने के बजाय घोटाला करने वालों पर कार्रवाई करे सरकार ब्यास नदी की का चैनलाईजेशन के नाम पर हुई लूट तो क्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कुछ सड़कें प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर किया आग्रह 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी...
Translate »
error: Content is protected !!