जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने पर्यावरण सरंक्षण की अनूठी पहल में वितरित किए 1600 फलदार पौधे

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जुलाई. जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के तत्वावधान में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
May be an image of 9 people, monument, tree and textकार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल की धर्मपत्नी एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष रेणु शेरावत ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नींबू, संतरा, आंवला, माल्टा, बेहड़ा, कचनार और मीठा नींबू जैसी उपयोगी प्रजातियों के कुल 1600 फलदार पौधे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं को वितरित किए गए।
May be an image of 11 people
इस अवसर पर रेणु शेरावत ने रेड फलमेरिया का पौधा रोपित करते हुए उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि मानसून सीजन पौधारोपण के लिए सर्वोत्तम समय है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, ताकि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मिल सके।
वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने भी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए व्यक्तिगत पहल करें।
May be an image of 9 people, tree and textउन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। उन्होंने इस दिशा में ‘एक व्यक्ति, एक पौधा’ संकल्प को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सीपीओ संजय सांख्यान, डीपीओ नरेंद्र कुमार, रेंज अधिकारी अंकुश सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में कैच द रेन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित : भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण पर रहेगा विशेष फोक्सः डीसी

धर्मशाला, 06 नवंबर। कांगड़ा जिला में भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण ढांचे तथा चैक डैम निर्मित करने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ललाणा क्लस्टर में लहलहा रही मौसम्बी की फसल : धर्मपुर क्षेत्र के 41 किसानों की तकदीर एचपी शिवा परियोजना ने बदली

एएम नाथ।  सरकाघाट, 22 अक्टूबर :   हिमाचल प्रदेश में बागवानी न केवल किसानों व बागवानों के लिए आजीविका का एक स्त्रोत है बल्कि यह ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक स्थिरता का भी प्रमुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क के लिए सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था करने के लिए बजट को मंजूरी : प्रोजेक्ट को गति देने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक

ऊना : स्टेट एंप्लॉयमेंट एजेंसी के साथ ऊना में बन रहे बल्क ड्रग्स फार्मा पार्क प्रोजेक्ट को गति देने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की पहली बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट में पीड़ितों का सहारा बनकर खड़ी है जयराम सरकार: प्रो. राम कुमार , हरोली में 56 परिवारों को बांटे 75 लाख रूपये के चैक

ऊना : संकट के समय में अपनों को खो देने की अपूर्णीय क्षति की भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन राज्य की जयराम सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावितों का सहारा बनकर...
Translate »
error: Content is protected !!