जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 14 मई को आयोजित होंगे परिसर साक्षात्कार 

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कंपनी जैंडोरोईट एसआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिकर एंड पैकर के 100 पदों को चडीगढ़ में भरा जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 14 मई को जिला रोजगार कार्यालय बालू के परिसर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही हैं तथा आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व उससे अधिक तथा आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया चयनित युवाओं को प्रतिमाह 17097 रुपए वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। अरविंद सिंह चौहान ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 10:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से बढ़ता है समाज में समरसता व सौहार्द, इन्हें सहेज कर रखना हम सब का नैतिक कर्तव्य – डाॅ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और इन्हें सहेज कर रखना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेके गैसेस ने 300 ऑक्सीजन सिलेंडर का बफर स्टॉक जिला के लिए रिजर्व किया

उपायुक्त राघव शर्मा ने गगरेट में ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण, एसडीएम विनय मोदी भी रहे मौजूद ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज गगरेट स्थित जेके गैसेस ऑक्सीजन प्लांट में जाकर निरीक्षण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में किसान मेले के होंगे मुख्य अतिथि राज्यपाल का प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सहायक आयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में 33 केवी विद्युत लाइन परियोजना में गंभीर लापरवाही

भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने विधानसभा में उठाया मुद्दा नियम उल्लंघन एवं कार्य ठप होने के संबंध में तत्काल किया जाए हस्तक्षेप एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज...
Translate »
error: Content is protected !!