जिला वासी 8 वर्ष पुराने आधार कार्ड को करवाएं अपडेट: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समूह जिला वासियों को अपना आधार अपडेट करने के लिए कहा है। उन्होंने आधार कार्ड धारकों को अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने पिछले 8 वर्षों से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है, वे अपने आधार कार्ड आनलाइन पोर्टल माई आधार, m.adhaar एप के माध्यम से या आफलाइन नजदीक के आधार सैंटर में जाकर अपने पहचान प्रमाण पत्र या पते के सबूत पर प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ आधार को अपडेट करवाना यकीनी बनाएं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले दशक में विलक्षण 12 अंकों वाला पहचान नंबर भारत के निवासियों की पहचान में एक सर्व प्रमाणित सबूत के तौर पर उभरा है। आधार में दस्तावेजों को अपडेट रखना जीवन को आसान बनाने, बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद करने के साथ-साथ सही प्रमाणिकता को सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों के हित में है कि वे अपने आधार को पहचान के मौजूदा सबूत व पते के सबूत के साथ-साथ समय-समय पर अपडेट करवाते रहे क्योंकि बड़ी गिनती में केंद्रीय व राज्य सरकार की स्कीमों व वित्तिय संस्थाओं जैसे कि बैंक आदि अपने ग्राहकों को प्रमाणित करने व आनबोर्ड करने के लिए आधार का प्रयोग करते हैं।
कोमल मित्तल ने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आई.डी आधार को अपडेट करने के साथ-साथ 5 वर्ष या 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए बायोमैट्रिक अपडेट करवाना यकीनी बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव मखसपुर की लड़की कनाडा में लेफ्टिनेंट बनी *क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया गांव पहुंचने पर गांव निवासियों ने किया सम्मानित

क्षेत्र विधायक डाक्टर इशांक कुमार चब्बेवाल दल ने  किया सम्मानित होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव मखसपुर की लड़की स्वीटी बागला पुत्री कुलदीप बागला ने कनाडा में मील का पत्थर साबित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का...
article-image
पंजाब

Only the One Who Suffers

Khanna Visits Flood-Affected Areas of Tanda Thanks Organizations and Individuals Helping Flood Victims Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept. 6 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna visited the flood-affected areas of Tanda constituency. After witnessing the plight...
article-image
पंजाब

14 तक पुलिस रिमांड पर कैश चोरी का आरोपी कांस्टेबल हरप्रीत सिंह

बरनाला : बरनाला पुलिस ने अपने ही विभाग के कांस्टेबल को नकदी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। सिटी बरनाला थाने के मालखाने से नकदी चोरी करने के आरोप में कांस्टेबल हरप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!