जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे – डीसी

by
ऊना, 5 अगस्त- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने वैकल्पिक समारोह स्थल के रूप में टाउन हॉल को तैयार करने के निर्देश दिए।
राघव शर्मा ने समारोह स्थल को 14 अगस्त से पूर्व पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में जिला के विकास को प्रदर्शित करने वाली कृषि, बागवानी, डीआरडीए, जल शक्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा भाषा एवं संस्कृति विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति, नशे पर अधारित स्किट, लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगें।
जिलाधीश ने कहा कि समारोह में भव्य मार्च पास्ट भी निकाला जाएगा, जिसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ियां शामिल होंगी। समारोह की रिहर्सल 11 अगस्त से शुरू होगी।
राघव शर्मा ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं तथा विकासात्मक आंकड़ों से जुड़ा विस्तृत नोट जिला लोक संपर्क कार्यालय में सोमवार 7 अगस्त तक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आई आपदा के दौरान राहत कार्यों में अपना बहुमूल्य सहयोग देने के लिए जिन कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों की सूची उपायुक्त कार्यालय को 8 अगस्त से पूर्व उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प अवार्ड में ऊना का वर्चस्व बरकरार, कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन

ऊना : स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण विभाग में प्रदेश के कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बारे जानकारी देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस ​​​​​​​का इंटरव्यू हुआ था सिग्नल ऐप पर : नहीं पकड़ पाते जैमर सिग्नल ऐप और विकर मी जैसे ऐप का इस्तेमाल

चंडीगढ़ : जेल के अंदर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सिग्नल ऐप के जरिए हुआ था। यह खुलासा डीजीपी प्रबोध कुमार की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी ने हाईकोर्ट बताई। इस मामले में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थ्यूलियम लेजर प्रोस्टेट, किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका: डॉ. मनोज शर्मा

होशियारपुर, 9 जुलाई: “थ्यूलियम लेजर आजकल प्रोस्टेट और किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका है। थ्यूलियम लेजर किसी भी आकार के अवरोधक प्रोस्टेट और मूत्र पथरी के इलाज के लिए एक एनर्जी कुशल और मिनिमली इनवेसिव तकनीक है। बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया उम्रदराज़ पुरुषों की सबसे आम मूत्र संबंधी समस्या है, जो असुविधा और दर्द के साथ मूत्र प्रवाह में गंभीर रुकावट के रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर पिता बने, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म : बेटी की फोटो भी मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर की अपलोड

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी।...
Translate »
error: Content is protected !!