जिले के सभी स्कूलों को 2 अगस्त से खोलने के आदेश जारी

by

होशियारपुर:
जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर पंजाब सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संबंधी लगाई गई पाबंदियों को जिले में 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि जिले के सभी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए 2 अगस्त से खुल सकते हैं। हालांकि इस दौरान स्कूलों के लिए सरकार की ओर से जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी(ऐलीमेंट्री व सेकेंडरी) निर्देश जारी करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 संबंधी जारी किए गए निर्देशों का पालन दो गज की सामाजिक दूरी,मास्क पहनना यकीनी बनाया जाएगा व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर सख्ती अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 188 के सैक्शन 51 से 60 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बस अड्डे के बाहर शव बरामद

होशियारपुर :  बस अड्डे के बाहर खंडर नुमा जगह में ना मालूम व्यक्ति का शव बरामद हुआ । जिसको पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है । थाना मॉडल टाउन...
article-image
पंजाब

पुलिस मुठभेड़ और पुलिस हिरासत में हत्याएं आम बात हो गई : ढेसी, चहल

किरती किसान यूनियन ने 5 जुलाई को संगरूर में की जा रही जबर विरोधी रोष रैली में भाग लेने का फैसला किया गढ़शंकर।  किरती किसान यूनियन की  ब्लॉक गढ़शंकर के सक्रिय सदस्यों की एक...
article-image
पंजाब

डघाम स्कूल के समूह विद्यार्थियों को स्टेशनरी की वितरित

गढ़शंकर: सरकारी प्राइमरी व हाई स्कूल डघाम में एक संक्षिप्त समागम आयोजित किया गया। इस समागम दौरान अमरीका निवासी परमिंदरपाल सिंह पुत्र स. आत्मा सिंह द्वारा भेजी स्टेशनरी समाजसेवी महिंदर कौर व उनकी पुत्रवधु...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस संबंधी वैबनार करवाया*

गढ़शंकर  :बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए ‘हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य’ विषय पर वैबनार करवाया गया। जिसमें पूर्व डायरेक्टर हेल्थ सेवाएं...
Translate »
error: Content is protected !!