जिले में आधार सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने जिले में चल रही आधार से संबंधित सभी सेवाओं जैसे नामांकन और अपडेशन, आधार से संबंधित शिकायतों और जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा की।
उपायुक्त ने 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में नवजात शिशुओं के आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आधार किट्स व अन्य संसाधन जल्द उपलब्ध करवाए जाएं।
जिले में आधार किट्स और अन्य संसाधनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नामांकन एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे उपलब्ध सभी किट्स को शीघ्र सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी किट में तकनीकी खराबी है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए और यदि कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, तो ऐसी किट्स को अन्य सक्षम नामांकन एजेंसी को सौंप दिया जाए।
उपायुक्त ने विद्यालयों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड से संबंधित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) कार्य में गति लाने के लिए नामांकन एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में निरंतर शिविर आयोजित करने तथा एमबीयू कार्य को 31 दिसंबर, 2025 से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नामांकन एजेंसी डाक विभाग, चम्बा के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे 30 अक्तूबर से चौगन-1 में आरंभ होने वाली जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट शिविर आयोजित करें।
मुकेश रेपसवाल ने सभी आधार कार्ड धारकों से आग्रह किया है कि जिनका आधार कार्ड पिछले दस वर्षों से अपडेट नहीं हुआ है वे शीघ्र अपना आधार अपडेट करवाएं। उन्होंने बताया कि आधार अपडेट करने की सुविधा “माई आधार पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त नागरिक किसी भी आधार सेवा केंद्र या डाकघर के आधार केंद्र में जाकर भी अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
उपमंडलाधिकारी नागरिक भटियात पारस अगरवाल, डलहौज़ी अनिल भारद्वावाज, सहायक प्रबंधक यूआईडीएआई शिमला विजय सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।
बैठक में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, उपमंडलाधिकारी नागरिक चम्बा प्रयांशु खाती, जिला राजस्व अधिकारी डॉ.विक्रम जीत सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पालकवाह का मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया दौरा

ऊना, 21 मई – हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने रविवार को जिला ऊना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह स्थित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

Himachal News : सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा …सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा : मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में बजट घोषणा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता…बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों को मुआवजा देने पर आएगी नई नीति : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किश्त अक्तूबर माह के वेतन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मिले योजनाओं का लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता 1446 नए पेंशन मामलों को स्वीकृति प्रदान की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत गत वर्ष 94 करोड़ 74 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!