जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत 10 जुलाई को: अपराजिता जोशी

by

होशियारपुर : सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि 10 जुलाई को जिला होशियारपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में सिविल मामले, रेंट मामले, एम.ए.सी.टी, क्रिमिनल कंपाउडेबल मामले, रेवेन्यू मामले, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, लेबर मैटर्स, बैंक मामले, टेलीकाम कंपनिज व अन्य मामलों का निपटारा करवाने संबंधी केस रखे जाएंगे। इसके अलावा इस लोक अदालत में कचहरी में पेंडिंग व प्री-लिटिगेटिव दोनों ही निपटारे के लिए रखे जा सकते हैं।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक केस लोक अदालत में लगाए जाएं। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि इसस लोक अदालत में केस का फैसला अंतिम होता है व इसकी कोई अपील नहीं होती। इस लिए लोग अधिक से अधिक केसों का निपटारा इन लोक अदालतों के माध्यम से करवा कर लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजीठिया पूरी तरह से निर्दोष हैं , हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सुखबीर बादल

पंजाब सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही जबकि यूक्रेन में छात्र संकट का बहादुरी से मुकाबला कर रहे, सरदार मजीठिया चढ़दी कलां मेंः सरदार बादल ने उनसे मिलने के बाद कहा पटियाला : शिरोमणी अकाली...
पंजाब

सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से शहर में किया गया रोष मार्च 

होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद की दी गई काल को सफल बनाने के लिए सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 फरवरी को संगरूर रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे : पुरानी पेंशन घोषणा को वास्तविक रूप से लागू करने की मांग जोरदार तरीके उठाएंगे

गढ़शंकर, 22 फरवरी: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के राज्य प्रचार सचिव सुखदेव डानसीवाल और पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट के नेता इकबाल सिंह के नेतृत्व में आज यहां स्थानीय गांधी पार्क में एनपीएस के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!