जिस सीट पर देश और दुनिया के लोगों की निगाह है, वह है रायबरेली : राहुल गांधी को चुनौती बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह, बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव सहित कुल आठ उम्मीदवार

by

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं।  उन्हें चुनौती दे रहे हैं बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव.इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर अंतिम समय तक सस्पेंस बनाए रखा । राहुल के उम्मीदवारी की घोषणा पर्चा दाखिल करने के अंतिम दिन की गई.राहुल रायबरेली के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

 राहुल गांधी को चुनौती रायबरेली में कौन दे रहा  :   रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को कराया गया था.इस सीट पर 58.12 फीसदी मतदान हुआ है।  इससे पहले 2019 के चुनाव में 56.34 फीसदी मतदान हुआ था। इस तरह 2019 के मतदान की तुलना में इस साल 1.78 फीसदी अधिक हुआ।  अगर विधानसभावार मतदान के आंकड़ों की बात करें तो बछरावां में 60.20 फीसदी, हरचंदपुर में 60.16 फीसदी, सदर में 57.73 फीसदी, सरेनी में 55.56 फीसदी और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में 57.31 फीसदी मतदान हुआ।

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने 2004 से 2019 तक के चुनाव में रायबरेली से सांसद चुनी गईं। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने संसद जाने के लिए लोकसभा के जगह राज्य सभा का रास्ता चुना है.इस साल वो राजस्थान से राज्य सभा सदस्य चुनी गईं।

पिछले तीन चुनावों में कैसा रहा है कांग्रेस का प्रदर्शन :   रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रही है । आजादी के बाद से हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस केवल तीन बार ही इस सीट पर हारी है।  पिछले तीन बार से सोनिया गांधी इस सीट से जीत रही थीं।  लेकिन उनकी जीत का फासला लगातार कम होता गया ।अगर पिछले तीन चुनावों की बात करें तो 2009 में वो 3.72 लाख, 2014 में 3.52 लाख और 2019 में वो 1.67 लाख वोट से ही जीतीं थीं।

इससे पहले 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले की पांच में से चार सीटें बछरावां, हरचंदपुर सरेनी और ऊंचाहार में सपा ने जीत दर्ज की थीं।  बीजेपी केवल सदर सीट ही जीत पाई थी. हालांकि ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय दलबदकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. रायबरेली सदर सीट बीजेपी ने जीती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षण समय की मांग, हम सबको करना होगा जल संरक्षित : खन्ना

जिला रेडक्रॉस संस्थान में खन्ना ने तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को किया जागरूक होशियारपुर 10 अक्टूबर :  पूर्व सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जिला रेडक्रॉस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित : सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर की सराहनीय सेवाएं प्रदान

चंबा, 31 जुलाई :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा  सुभाष चंद कटोच आज (सोमवार) को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुगर, पेन किलर, बुखार और हार्ट और जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती समेत ये 39 दवाइयां हुईं सस्ती

नई दिल्ली : आम लोग किसी भी बिमारी से निपटने में परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार तिहाड़ जेल से चलाएंगे : भाजपा के षड्यंत्र को जीतने नहीं देना, लोगों ने वोट किसी विधायक या पार्टी को नहीं बल्कि केजरीवाल को दिया – आतिशी मार्लेना

नई दिल्ली । अरविंद केजरीवाल को ईडी का नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। आतिशी मार्लेना ने कहा कि जरूरत होगी तो जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!