जीएसटी को एक ही टैक्स के जरिए सरल बनाया जाएगा :व्यापार हितैषी होगी इंडिया की सरकार – तिवारी 

by
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 स्थापित करने का वादा किया
चंडीगढ़, 21 मई: चंडीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भरोसा दिया है कि नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू करके व्यापारियों उद्योगपतियों को पूरी तरह से तबाह करने वाली भाजपा सरकार के विपरीत इंडिया गठबंधन की सरकार व्यापार और बिजनेस वर्ग के लिए हितैषी होगी।
यहां सेक्टर-15 मार्केट में दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत में तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए गलत जीएसटी को संशोधित और सरल बनाया जाएगा, ताकि इसे व्यापार हितैषी बनाया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आज लगाए जा रहे पांच टैक्सों की जगह केवल एक टैक्स लगेगा और टैक्स की दर भी न्यूनतम होगी।
उन्होंने पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले लघु और मध्यम उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने का वादा दोहराया।
तिवारी ने चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 स्थापित करने के अलावा, कमर्शियल बूथों पर पहली मंजिल के निर्माण की अनुमति देने का वादा किया।
इससे पहले सुबह तिवारी ने शहर के निवासियों से विस्तृत बातचीत की, जो आज यहां उनके पैतृक घर पर उनसे मिले।
इस दौरान उन्होंने पार्टी की विभिन्न जन-हितैषी कल्याणकारी योजनाओं, खासकर देश के प्रत्येक नागरिक के लिए 25 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर का जिक्र किया।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि 25 और गारंटियां हैं, जिनसे आम आदमी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भगवती जी के चरणों में नतमस्तक हुए पवन दीवान

लुधियाना, 25 मार्च: नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान मां भगवती जी के चरणों में नतमस्तक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

संजाैली मस्जिद विवाद : हिंदू संगठनों ने तोड़े बैरीकेड, पुलिस से हुई झड़प, तितर-पुलिस ने लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारें छोड़ीं बिगड़े हालात

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला के संजाैली इलाके में एक मस्जिद में अवैध निर्माण ढहाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के  बेरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।सैकड़ों...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल सदरपुर का 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार

गढ़शंकर ।: सीबीएसई बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परिणाम में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर गढ़शंकर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा के कामर्स ग्रुप की छात्रा पलक...
article-image
पंजाब

स्वर्ण मंदिर को धमकी भरे ई-मेल भेजने वालों को कड़ी सजा दिलाएंगे : सीएम भगवंत मान

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर के संबंध में धमकी भरे ई-मेल भेजने के ‘अक्षम्य’ अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाने का मंगलवार को संकल्प लिया। मान...
Translate »
error: Content is protected !!