जीजा की चाकुओं से गोदकर हत्या, 37 सेकेंड में किए 83 वार : 1 आरोपी काबू, दूसरा फरार, पत्नी हिरासत में

by

तरनतारन। तरनतारन में प्रेम विवाह से नाराज दो सालों द्वारा अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने बस अड्डे के बाहर जगजीत सिंह उर्फ जग्गा पर करीब 37 सेकेंड तक चाकू से 83 वार किए। हमले में उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी युवक लगातार हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद एक आरोपी को राहगीरों ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। थाना सिटी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी जशनप्रीत कौर को भी हिरासत में लिया है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

एक महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

जानकारी के अनुसार, गांव कढ़गिल निवासी जगजीत सिंह डीजे का काम करता था। वह अपने ननिहाल गांव नौरंगाबाद में रहता था, जहां उसकी जशनप्रीत कौर से जान-पहचान हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और करीब एक महीने पहले उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर शादी कर ली थी।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवार इस विवाह के पक्ष में नहीं थे। पंचायत में मामला पहुंचने के बाद परिवारों के बीच समझौते की कोशिश भी हुई थी।

एक सप्ताह पहले पत्नी को गांव लेकर आया था

परिवार के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले जगजीत अपने ससुर के कहने पर पत्नी जशनप्रीत को लेकर गांव कढ़गिल आया था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जशनप्रीत के भाई इस रिश्ते से नाराज थे और इसी कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

सास के बुलाने पर बस अड्डे पहुंचा था जग्गा

बताया गया कि रविवार सुबह जगजीत की सास कुलविंदर कौर ने उसे बातचीत के लिए बस अड्डे पर बुलाया था। जगजीत मोटरसाइकिल पर सास के लिए कोल्ड ड्रिंक और समोसे लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि बस अड्डे के बाहर जशनप्रीत के भाइयों जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने उसे रोक लिया।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी करते ही दोनों आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। वीडियो में दोनों युवकों द्वारा लगातार चाकू से वार करते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है।

एक आरोपी मौके से पकड़ा, दूसरा फरार

हमले के बाद राहगीरों ने एक आरोपी जसप्रीत सिंह को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी हरप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

मामा ने लगाए धमकी देने के आरोप

मृतक के मामा जज सिंह ने आरोप लगाया कि जगजीत को पहले से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने मामले में मृतक के ससुर बलवंत सिंह, सास कुलविंदर कौर और अन्य रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। पुलिस जशनप्रीत कौर से पूछताछ करने के साथ उसके मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।

मां बोली—पहले से डरावने सपने आते थे

बेटे की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंची उसकी मां लवप्रीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि जशनप्रीत ने उनके बेटे को अपने जाल में फंसाया और उसके भाइयों से उसकी हत्या करवा दी। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका : कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को किया सस्पेंड – दोनों नेताओं ने सिद्धू के लिए मोगा में पिछले 21 जनवरी को रैली की थी आयोजित

सिद्धू के लिए किया था रैली का इंतजाम, कांग्रेस ने इन दो नेताओं को किया सस्पेंड चंडीगढ़।  पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को सस्पेंड...
article-image
पंजाब

मिशन 2027 को लेकर बब्बरी नंगल में जुटे कार्यकर्ता, कश्मीर सिंह वाहला ने दिया जीत का मंत्र

“मेरा निर्वाचन क्षेत्र, मेरा परिवार” अभियान के तहत संगठन विस्तार पर जोर एएम नाथ। गुरदासपुर :  आम आदमी पार्टी के “मेरा निर्वाचन क्षेत्र, मेरा परिवार–मिशन 2027” अभियान के तहत गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र के सेवादार...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में मचा भूचाल : जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

आप की जीत पर कांग्रेस में कलह तेज एएम नाथ। जालंधर लुधियाना उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल तनखइया घोषित : पंथक गलतियों के लिए दोषी कर दिया एलान ,अकाली दल इतिहास के सबसे ज्यादा नाजुक दौर में

अमृतसर । सिखों की सर्वोच्च पीठ श्री अकाल तख्त साहिब ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को तनखइया घोषित कर दिया। श्री अकाल तख्त साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!