जीडीएच इंडस्ट्रीज़ और देवभूमि ग्लास प्रा. लि. बसाल में भरे जाएंगे 69 पद : साक्षात्कार 26 दिसम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 दिसम्बर। मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल और देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड बसाल में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 26 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी, ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल में प्लांट हेल्पर के 10 पद, प्रेस हेल्पर के 25, फरनास हेल्पर के 15, सुपरवाइजर के 2, प्रेस ऑप्रेटर के 4, फरनास ऑप्रेटर के 2, टेबल ऑप्रेटर के 2 और टूल/डाई ऑप्रेटर के 5 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही, देवभूमि ग्लास प्रा. लि. में सेल्ज़ और मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के 3 पद और स्टोर कीपर का 1 पद भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्लांट हेल्पर, प्रेस हेल्पर और फरनास हेल्पर के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं तथा प्रेस ऑप्रेटर, फरनास ऑप्रेटर, टेबल ऑप्रेटर एवं टूल/डाई ऑप्रेटर पदों के लिए 10वीं निर्धारित की गई है। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तथा वेतन सरकारी मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा। इसके अलावा सुपरवाइजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और स्नातक, 1 से 3 वर्ष का अनुभव और आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
सेल्ज़ एंड मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीए, 2 से 3 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 25 से 45 वर्ष तथा वेतन 20 से 25 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा स्टोरकीपर पद के लिए स्नातक, 2 से 3 वर्ष का अनुभव, आयु सीमा 25 से 45 वर्ष और 15 से 18 हज़ार रूपये वेतन दिया जाएगा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र, बायोडाटा व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98050-54957 पर सम्पर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टिहरा में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वितरित होम आईसोलेशन किट, टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

ऊना, 9 जून: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत कोठी, थानाकलां, टिहरा, थहड़ा, चुलहड़ी व सैली में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ जोन छात्राओं की प्रतियोगिता का सीपीएस ने किया शुभारंभ : पढ़ाई के साथ खेलों का भी विशेष महत्व : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ 01 सितम्बर – मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माथ्यमिक पाठशाला कृष्णानगर में बैजनाथ जोन की अंडर – 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम फतेहपुर तथा इंदौरा को मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

धर्मशाला,14 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समर्थ – 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत में मंडी लोक सभा सीट से होगी कांटे की टक्कर : कंगना के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उनकी मां और राज्य पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शनिवार को यह ऐलान किया। विक्रमादित्य...
Translate »
error: Content is protected !!