जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएंः डीसी

by
सड़क सुरक्षा माह का राघव शर्मा ने किया शुभारंभ, शहर में निकाली जागरूकता रैली
ऊना  : 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एमसी पार्क से एक रैली को उपायुक्त राघव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ये रैली जनता को जागरूक करते हुए एमसी पार्क से शुरू होकर शनिदेव मंदिर के नजदीक रेलवे ऑवरब्रिज तक जाकर वापस एमसी पार्क पर आकर संपन्न हुई।
शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य जन-जन को विभिन्न नियमों के साथ-साथ सुरक्षित वाहन चलाने के संबंध में जागरूक करना है, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि प्रत्येक 3 से 4 मिनट में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो रही है, जो एक चिंता का विषय है। दुर्घटनाओं का शिकार होने वाले परिवारों की पीड़ा व सामाजिक नुकसान का अंदाजा लगाना बहुत कठिन है। इससे देश का पैसा और समाज का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएं।
उपायुक्त ने कहा कि माता-पिता को भी जागरूक होना पड़ेगा ताकि नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने न दें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने अपील की कि मालवाहक वाहनों का प्रयोग यात्रियों को ढोने के लिए न करें, क्योंकि इससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका रहती है।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बैल्ट का प्रयोग करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, शराब पीकर या नशे में वाहन न चलाएं, संगीतमय उपकरणों का वाहनों में प्रयोग न करें और न ही किसी को करने दें, क्षमता से अधिक सवारियां या सामान की ओवरलोडिंग न करें, ओवरटेकिंग न करें व गाड़ी को लालबत्ती होने पर जैबरा क्रॉसिंग से पहले रोकें तथा ग्रीन सिंगल होने पर ही चलें। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहनों पर ट्रिप्पल राइडिंग न करें व हेल्मेट का प्रयोग करें। उपायुक्त ने बताया कि गाड़ी चलाते समय सभी प्रकार के दस्तावेज़ होना अनिवार्य है तथा वाहन चालक हमेशा वैध लाइसेंस धारक होना चाहिए।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब ऊना के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल, अधीक्षक अशोक कुमार, एसआई जगबीर सिंह सहित नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ
नगर पंचायत गगरेट के नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण अवसर पर आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच ने उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की भी शपथ दिलाई तथा उनसे युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा….बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्ष के सभी नेताओं को करीब तीन घंटे बाद रिहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुशखबरी – राशन डिपो में फरवरी से 16.65 लाख राशनकार्ड धारकों को मिलेगा ये चीज, CM ऑफिस पहुंची फाइल

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के 16.65 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। फरवरी से राशन डिपो में उपभोक्ताओं को सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। सरसों और रिफाइंड तेल की खरीद से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रथम चरण के तहत 26 मई को ज़िला की 118 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा खुलासा – विमल नेगी सुसाइड केस की जांच रिपोर्ट में हुआ : 6 महीने से नहीं मिली थी एक भी छुट्टी

एएम नाथ। शिमला। अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियरिंग फेडरेशन के संरक्षक व ऊर्जा निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील ग्रोवर ने हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले की...
Translate »
error: Content is protected !!