जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा नकल कांड में दो लोग हिरासत में लिए

by

(सुंदरनगर) : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा आयोजित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की छंटनी परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है।

पोस्ट कोड 939 की परीक्षा में नकल की घटना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला प्रतिष्ठित महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज से सामने आया है। परीक्षा में अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन उसने बीमारी का हवाला देकर शौचालय जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान वो अपने पास उपलब्ध पर्ची का इस्तेमाल करना चाहता था। स्टाफ को परीक्षार्थी की बॉडी लैंग्वेज की वजह से शक हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी मंडी अरिंदम चौधरी, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश, डीएसपी दिनेश कुमार और पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा मामले में प्रारंभिक जांच के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जेओए के 300 पदों के लिए लगभग सवा लाख अभ्यर्थियों ने रविवार को परीक्षा दी है।ऐसा बताया गया है कि परीक्षार्थी के पास नकल के लिए पर्चियां, ये साफ नहीं
है कि उत्तर कुंजी थी या नहीं। यदि “आंसर की” थी, तो मामला बेहद ही
संवेदनशील है

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि एमएलएसएम सुंदरनगर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को परीक्षा के दौरान एक अभ्यार्थी द्वारा नकल करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के आधार पर रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की होली ईडी के कस्टडी में मनेगी : कोर्ट ने 28 मार्च तक भेजा रिमांड पर

नई दिल्‍ली :  दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्‍ली की राउस एवेन्‍यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय: जगत सिंह नेगी

हारचक्कियां में उपतहसील भवन की साइट का भी किया निरीक्षण, शाहपुर विस के ठेहड़ में लोक भवन तथा पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास धर्मशाला, शाहपुर 02 अक्तूबर। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे : ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते – कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी  : कांग्रेस शहजादों की पार्टी है। एक तरफ मोदी और योगी तो दूसरी तरफ बिगड़े हुए शहजादे हैं। ये भारतवर्ष को अपनी पुश्तैनी जायदाद समझते हैं। सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो : टेली ईसीजी रोकेगा हार्ट अटैक, हिमाचल में जल्द सेवा शुरू

शिमला : हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो, स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में एक कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है। इसमें विभाग फील्ड स्तर पर टेली ईसीजी सेवा शुरू करने...
Translate »
error: Content is protected !!