जे.पी. नड्डा ने आपने गांव अमरपुर में किया मतदान : कहा मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, हर नागरिक करे अपने मताधिकार का करें प्रयोग

by

एएम नाथ । बिलासपुर, 30 मई । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पंचायती राज चुनावों में अपने गांव में मतदान करने के बाद प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और यही एक जागरूक एवं सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। नड्डा ने शनिवार को परिवार सहित अपने गांव अमरपुर में मतदान किया।

मतदान के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए नड्डा ने कहा कि उन्हें अपने गांव में आकर मतदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता की सक्रिय सहभागिता में निहित है और जब नागरिक बढ़-चढ़कर मतदान करते हैं तो लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।

उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इसके माध्यम से लोग अपने गांव, क्षेत्र और प्रदेश के विकास की दिशा तय करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की आधारशिला हैं और ग्रामीण विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में इन चुनावों में अधिक से अधिक मतदान होना आवश्यक है, ताकि जनता की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित हो सके और लोकतांत्रिक संस्थाएं और अधिक सशक्त बन सकें।

जे.पी. नड्डा ने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए उत्साहपूर्वक मतदान करेगी और लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सफलता का आधार जनता की सक्रिय भागीदारी है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में आज पंचायती राज के लिए अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। 26 मई को पहले और 28 मई को दूसरे चरण का मतदान हुआ है। जबकि स्थानीय निकाय और चार नगर निगमों के लिए 17 मई मतदान हुआ है। नगर निगम और ब्लॉक सीमित व जिला परिषद की मतगणना रविवार 31 मई को होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाड़ा मेहता में दो दिवसीय माहूंनाग मेले का हवन यज्ञ व ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ

पट्टा मेहलोग , 14 मार्च ,(तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत ढकरियाणा के हाड़ा मेहता में स्थित माहूंनाग मंदिर परिसर में दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारम्भ हवन यज्ञ एवं ध्वजारोहण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा राज्यसभा के उप नेता पद से हटाए गए : राघव और आप की कड़वाहट आई सामने

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  ने को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उस्मानिया विश्वविद्यालय का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया दौरा , सहयोग की संभावनाओं पर की चर्चा

एएम नाथ। शिमला :मंत्री राजेश धर्माणी ने भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक, उस्मानिया विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, संकाय सदस्यों और छात्रों से मुलाकात...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!