जेल गार्ड ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या, खुद भी की खुदकुशी

by

गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। जहां जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में जाकर छिप गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।

जानकारी के मुताबिक यह वारदात एक घरेलू विवाद से शुरू हुई। आरोपी की पहचान केंद्रीय जेल गुरदासपुर के गार्ड गुरप्रीत के रूप में हुई है। वह अपनी सरकारी एके-47 राइफल लेकर घर पहुंचा। रात करीब 3 बजे उसने अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गुरप्रीत घटनास्थल से निकलकर गुरदासपुर की 7 नंबर स्कीम के सरकारी क्वार्टरों में जाकर छिप गया।

परिवार के मुताबिक, गुरप्रीत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू तनाव चल रहा था। उसकी साली परमिंदर कौर ने भी बताया कि 2016 में हुई शादी के बाद से अक्सर झगड़े हो जाते थे, जिसे इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

संसद में भी केजरीवाल तभी दिल्‍ली होगी और खुशहाल’ स्‍लोगन के साथ आप ने शुरू किया चुनाव प्रचार

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार 8 मार्च से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान युद्ध स्‍तर पर शुरू कर दिया है। “संसद में भी केजरीवाल तभी दिल्‍ली होगी और खुशहाल” नारे...
article-image
पंजाब

खुलासा, 538 किलो मीटर सड़क जमीन पर गायब : जीआईएस का उपयोग करके सड़कों को मापा

चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन राज्य के संपर्क मार्गों की टायरिंग से पहले करवाए गए आधुनिक जीआईएस सर्वेक्षण में 538 किलोमीटर सड़कें जमीन पर गायब पाई गई हैं। हैरत की बात है कि...
article-image
पंजाब

अमेरिका में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या

पटियाला :  समाना के गांव कुतबनपुर के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव कुतबनपुर निवासी अरमान सिंह हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद...
article-image
पंजाब

25 करोड़ रुपए के ऋण : एडीसी ने मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप में 250 किसानों को वितरित किए 25 करोड़ रुपए के ऋण

होशियारपुर, 21 सितंबर: पंजाब नेशनल बैंक(जिला लीड बैंक) की ओर से जिला स्तर का मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप सीट्रस अस्टेट भूंगा में लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!