जेल में पति से मिलने पहुंची पत्नी : नशीली दवाएं लाई थी साथ ,पता चलने पर मचा गया हड़कंप

by

बठिंडा। जेल अधिकारियों ने बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद अपने पति से मिलने आई एक पत्नी से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिला फरीदकोट के गांव चंदभान वासी बलजीत सिंह किसी मामले में सेंट्रल जेल में बंद है और अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है।

मंगलवार को आरोपित की पत्नी जसबीर कौर मिलने आई थी। इस बीच, जेल गेट पर नियमित तलाशी के दौरान जेल अधिकारियों ने 40 प्रतिबंधित कैप्सूल और 51 ग्राम सफेद पाउडर व 93 ग्राम तंबाकू बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में जसवीर कौर ने स्वीकार किया कि यह दवाएं उसके पति बलजीत सिंह ने मंगवाई थीं। अधिकारियों ने नशीली दवाओं की बरामदगी की सूचना कैंट बठिंडा थाने की पुलिस को दी, जिसके बाद सहायक थानेदार बहादुर सिंह पहुंचे और जसबीर कौर को गिरफ्तार कर दवाओं को कब्जे में ले लिया। सहायक थानेदार बहादुर सिंह ने बताया कि जेल में बंद बलजीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने इससे पहले कितनी बार ड्रग्स मंगवाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण जाती है: डॉ. सुखपाल सिंह

होशियारपुर, 8 जनवरी: “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में 5% की गिरावट आई है, जबकि भारत में इसमें 15.3% की वृद्धि हुई है।  भारत में...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्वतंत्रता दिवस मनाया

गढ़शंकर । स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में समागम आयोजित स्वतन्त्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इस समारोह में...
पंजाब

आर्मी फील्ड फायरिंग रेंज में न जाएं लोग, 3 से 7 अप्रैल तक होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 31 मार्च: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होशियारपुर आर्मी फील्ड फायरिंग रेंज आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि...
पंजाब

ग्राम पंचायत के चुनावों के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी प्रोग्राम जारी: बलराज सिंह

होशियारपुर, 18 नवंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की ओर से ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी प्रोग्राम जारी किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-...
Translate »
error: Content is protected !!